संत कबीर नगर से अखिलेश को चुनैती: दम हो तो मंदिर निर्माण रोक लो अखिलेश बाबू... अमित शाह

By: Khabre Aaj Bhi
Dec 31, 2021
195


By : नवनीत मिश्र

संत कबीर नगर : जिला मुख्यालय खलीलाबाद के इंडस्ट्रियल एरिया मैदान में आयोजित जन विश्वास रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि जब भी मैं उत्तर प्रदेश में आता हूं तो बहुत ही भावुक और रोमांचित हो जाता हूँ। 2014 में मैं भाजपा का प्रभारी था, 2017 और 2019 में अध्यक्ष था। इन तीनों चुनावों में उत्तर प्रदेश की जनता ने भाजपा पर भोले शंकर की तरह कृपा की है। गृह मंत्री श्री शाह ने सपा को निशाने पर लेते हुए कहा कि पीएम मोदी ने 5 अगस्त 2020 को अयोध्या में भूमि पूजन कर मंदिर निमार्ण का शिलान्यास कर दिया है। ये समाजवादी पार्टी के लोग जिन्होंने कारसेवकों पर डंडे बरसाएं, गोलियां चलवाई, ये लोग ताना मारते थे कि मंदिर वहीं बनाएंगे, तिथि नहीं बताएंगे। उन्होने सपा प्रमुख की चुनौती देते हुए कहा कि आसमान को छूता राम मंदिर बन रहा है, दम हो तो रोक लो अखिलेश बाबू। श्री शाह ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने गोरखपुर में खाद का कारखाना लगाया, बायोफ्यूल प्लांट लगाया और अभी कुछ ही दिन पहले काशी में औरंगजेब के समय से जो बाबा विश्वनाथ का दरबार सूना पड़ा था, बाबा विश्वनाथ के दरबार का पुनरोद्धार करने का काम नरेंद्र मोदी ने किया है। गृह मंत्री श्री शाह ने सभी का अभिवादन स्वीकार किया।जिले मे गृह मंत्री अमित शाह का स्वागत केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी, उत्तर प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री के डॉक्टर दिनेश शर्मा, कैबिनेट मंत्री जितेंद्र सिंह, राज्यसभा सांसद शिव प्रताप शुक्ला, निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर संजय निषाद, संत कबीर नगर के सांसद इंजीनियर प्रवीण कुमार निषाद, मेहदावल विधायक राकेश सिंह बघेल, भाजपा जिला अध्यक्ष जगदंबा प्रसाद श्रीवास्तव, खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र युवा भाजपा नेता वैभव चतुर्वेदी, इंजी० सुधांशु सिंह, आनंद त्रिपाठी, बृजेश मिश्रा, रीतेश त्रिपाठी सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आया अपार जन समुह उपस्थित रहा।                                     सुरक्षा के मद्देनज़र विशेष व्यवस्था   थी

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की रैली के लिए सुरक्षा के मद्देनजर कड़े और विशेष इंतजाम किए गए थे। इस अवसर पर 5 एएसपी, 16 सीओ, 52 इंस्पेक्टर और 800 पुलिसकर्मी की ड्यूटी लगाई गई थी। तो 180 महिला कांस्टेबल, 25 ट्रैफिक पुलिसकर्मी, 10 महिला एसआई की ड्यूटी लगी थीं।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?