32 साल यूपी बेहाल, 2022 विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पूर्ण बहुमत की सरकार.

By: Izhar
Dec 26, 2021
220

By: विवेक सिंह

सेवराई : (गाजीपुर) पेट्रोल डीजल के कीमतो में बेतहाशा महंगाई वृद्धि बेरोजगारी भ्रष्टाचार महिलाओं के साथ बढ़ते अत्याचार के विरोध में कांग्रेस पार्टी का विधानसभा स्तरीय प्रतिज्ञा सम्मेलन ग्राम उसिया में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सुधीर राय ,विशिष्ट अतिथि अनिल अमिताभ दुबे एव कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील राम थे। सभा को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक सुधीर राय ने कहा की 32 वर्षों में गैर कांग्रेसी सरकारों ने उत्तर प्रदेश को सिर्फ लूटा और छला तथा बदहाल स्थिति में ला दिया। महंगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार चरम पर है, महिलाओं दलितों एवं अल्पसंख्यकों का बेतहाशा उत्पीड़न हो रहा है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के सचिव यूूवा नेता अहमद शमशाद ने कहाकि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रभारी उत्तर प्रदेश प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश के सभी मुद्दों का बारीकी से अध्ययन किया और उनके आधार पर महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए महिला शक्ति विधान घोषणा पत्र तैयार कराया। जिसमें महिला सशक्तीकरण का पूरा ध्यान रखा गया है। विधानसभा चुनावों में उत्तर प्रदेश में महिलाओं को टिकटो में 40 प्रतिशत सीटे देने की घोषणा की। जिससे महिलायें स्वयं आधी आबादी की आवाज उठाने में सक्षम हो सकें। 2022 के विधानसभा चुनावों में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पूर्ण बहुमत की सरकार बनायेगी। कार्यक्ररम की अध्यक्षता ब्लाक अध्यक्ष भदौरा एसएन सिंह कुशवाहा एव संचालन अहमद शमशाद ने किया। इस मौके पर राम रविकान्त राय  जनक कुशवाहा याहिया खान, फरीद अहमद खान, पंकज दुबे लाल साहब यादव जावेद अहमद खान माधव कृष्णा अदालत यादव राजेन्द्र बनवासी जफरुल्ला अंसारी हरिओम यादव जुगल किसोर सिंह विनोद सिंह बलवंत सिंह सैयद समीउल्लाह नज़ीर हुसैन नसीम अहमद यूसुफ खान कराटे डा गुड्डू राघवेन्द्र राम सहजादे भाई सेराज अहमद राहुल राम सुदामा यादव गौवास अहमद मंजूर कुरैशी आदि लोग शामिल रहे।


Izhar

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?