संघर्ष और सादगी की प्रतिमूर्ति थे महामना और अटलजी

By: Khabre Aaj Bhi
Dec 25, 2021
186


BY:नवनीत मिश्र

संत कबीर नगर : भारत रत्न पंडित मदन मोहन मालवीय और पंडित अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर शनिवार को विभिन्न संस्थाओं, संगठनों व राजनीतिक दलों की ओर से समारोह पूर्वक मनाया गया। इस दौरान लोगों ने उन्हें संघर्ष और सादगी की प्रतिमूर्ति बताया।

     इसी क्रम में जनपद मुख्यालय स्थित ब्लूमिंग बड्स डिग्री कालेज में प्रबंधक श्रीमती पुष्पा चतुर्वेदी व मुख्य अतिथ डॉ०प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने महामना व अटल जी के चित्र पर पुष्पा अर्पित व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

 उपस्थित जनो को संबोधित करते हुए डॉ०प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने कहा कि मदन मोहन मालवीय काशी हिंदू विश्वविद्यालय के प्रणेता थे। उन्होने बताया कि पं० मदन मोहन मालवीय जी भारत के पहले और आखिरी व्यक्ति थे जिन्हें महामना की उपाधि से विभूषित किया गया।

 डॉ० त्रिपाठी ने कहा कि अटल जी ने भारतीय राजनीति को सुचिता का पाठ पढ़ाया और भारतीय राजनीति को एक नई दिशा प्रदान की। वे भारतीय राजनीति के एक मजबूत स्तंभ थे। जिन्होंने साफ व स्वच्छ राजनीति का अटल संदेश पूरी दुनिया को दिया। सभी को उनके जीवन से प्रेरणा लेने चाहिए।

 इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी विनोद मिश्रा, रीतेश त्रिपाठी,एन०के० सिंह,श्री कृष्ण पाण्डेय, सन्तोष गौड़,पी०एन०विश्वकर्मा, मनीष कुमार, दीपक सिंह,श्रीमती सीमा पांडेय, श्रीमती शलिनी मिश्रा,डॉ०अजय कुमार, ज्योति श्रीवास्तव अनेक लोग उपस्थिति रहे।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?