
जमानिया रेलवे स्टेशन के बड़ेसर तिराहे पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने पकड़ा
गाजीपुर। जमानिया पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित आरोपी सुमित डोम (20) को गुरुवार को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से पीली धातु के दो टुकड़े, एक अंगूठी, सफेद धातु की एक जोड़ी पायजेब और 10,250 रुपये बरामद हुए।

पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक सुनील कुमार सिंह टीम के साथ जमानिया रेलवे स्टेशन के बड़ेसर तिराहे पर चेकिंग कर रहे थे। मुखबिर की सूचना पर आरोपी सुमित डोम निवासी कजाकपुरा, थाना आदमपुर, वाराणसी को पकड़ा गया। वह चोरी के मामले में वांछित था। आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

