Close Menu
  • Home
  • विश्व
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली एनसीआर
    • पंजाब
  • मनोरंजन
  • खेल
  • ऐस्ट्रो
  • अपराध
  • बिजनेस
  • जीवनशैली
  • एग्रीकल्चर
  • टेक
  • ऑटो
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • गैलरी
    • वीडियो
    • फोटो गैलरी

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

संघर्ष से प्राप्त सफलता का असली महत्व होता है – पालकमंत्री भरतशेठ गोगावले

November 13, 2026

बोगस पत्रकार और RTI कार्यकर्ता बनकर करोड़ों की संपत्ति जुटाई

November 13, 2026

छठ पर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट, घाटों पर सुरक्षा की तैयारी तेज

November 13, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Trending
  • संघर्ष से प्राप्त सफलता का असली महत्व होता है – पालकमंत्री भरतशेठ गोगावले
  • बोगस पत्रकार और RTI कार्यकर्ता बनकर करोड़ों की संपत्ति जुटाई
  • छठ पर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट, घाटों पर सुरक्षा की तैयारी तेज
  • हॉकी खिलाड़ी राजकुमार पाल को मिला अर्जुन अवार्ड, गाजीपुर में खुशी की लहर
  • विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची दुरुस्त करने की कवायद तेज
  • छठ पर्व पर गहरे जल वाले घाटों पर प्रवेश, स्नान व अर्घ्य पर पूर्णतया प्रतिबंध, तक लागू रहेगा आदेश। जिलाधिकारी
  • शादी समारोह में हर्ष फायरिंग करने वाला गिरफ्तार, लाइसेंसी बंदूक जब्त
  • जौनपुर में पिकअप की टक्कर से टूटा रेलवे फाटक का बूम
Facebook X (Twitter) Instagram
Online News Portal
  • Home
  • विश्व
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली एनसीआर
    • पंजाब
  • मनोरंजन
  • खेल
  • ऐस्ट्रो
  • अपराध
  • बिजनेस
  • जीवनशैली
  • एग्रीकल्चर
  • टेक
  • ऑटो
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • गैलरी
    • वीडियो
    • फोटो गैलरी
Online News Portal
Home»गाजीपुर»सत्यदेव डिग्री कॉलेज में आयोजित हुई जनपद स्तरीय विकसित भारत युवा संसद प्रतियोगिता, अमृता राय एवं महज़बीन अंसारी संयुक्त रूप से प्रथम
गाजीपुर khabre aaj bhiBy khabre aaj bhi

सत्यदेव डिग्री कॉलेज में आयोजित हुई जनपद स्तरीय विकसित भारत युवा संसद प्रतियोगिता, अमृता राय एवं महज़बीन अंसारी संयुक्त रूप से प्रथम

khabre aaj bhiBy khabre aaj bhiNovember 12, 20262 Views
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

गाजीपुर । मेरा युवा भारत जनपद गाजीपुर, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में 12 नवंबर 2026 को सत्यदेव डिग्री कॉलेज, गाजीपुर में जनपद स्तरीय विकसित भारत युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सपना सिंह, अध्यक्ष, जिला पंचायत गाजीपुर उपस्थित रहीं। इस अवसर पर जिला युवा अधिकारी रवि कुमार मिश्रा , सत्यदेव डिग्री कॉलेज के डायरेक्टर अमित रघुवंशी, प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार सिंह, दिग्विजय उपाध्याय सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद के 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं के लिए ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने नशे की समस्या, इसके दुष्परिणामों तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता के मूल्यांकन हेतु गठित निर्णायक मंडल में विनय कुमार सिंह, ब्यूरो चीफ, आजतक; कमरुद्दीन, पूर्व प्रवक्ता, मनोविज्ञान; सुभाष चंद्र, पूर्व एपीएस, मेरा युवा भारत; डॉ. स्मिता साहा, विभागाध्यक्ष, बी.एड. संस्थान, सत्यदेव डिग्री कॉलेज तथा श्याम कुमार शामिल रहे। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सपना सिंह ने अपने संबोधन में युवाओं से नशे की लत से दूर रहने तथा स्वस्थ, जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनकर राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति देश की सबसे बड़ी पूंजी है। विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए युवाओं का नशामुक्त रहना और सामाजिक एवं रचनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना आवश्यक है। प्रतियोगिता में अमृता राय एवं महज़बीन अंसारी ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि शशिकांत तिवारी ने तृतीय स्थान हासिल किया। जिला युवा अधिकारी रवि कुमार मिश्रा ने बताया कि प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय विकसित भारत युवा संसद कार्यक्रम में प्रतिभाग करने का अवसर प्राप्त होगा, जिसका आयोजन उत्तर प्रदेश विधानसभा में प्रस्तावित है।
उन्होंने बताया कि यह आयोजन युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के महत्वाकांक्षी राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027 के अंतर्गत किया गया है। राष्ट्रीय स्तर पर इस कार्यक्रम का आयोजन 9 से 13 जनवरी 2027 तक नई दिल्ली में प्रस्तावित है। इस पहल का उद्देश्य युवाओं को राष्ट्र निर्माण एवं नीति निर्धारण की प्रक्रिया से जोड़ना तथा विकसित भारत के संकल्प की पूर्ति में उनकी नेतृत्व क्षमता, रचनात्मक सोच और विचारों को मंच प्रदान करना है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सत्यदेव डिग्री कॉलेज के प्रबंधन, शिक्षकों, निर्णायक मंडल एवं मेरा युवा भारत की टीम का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को नशामुक्त समाज के निर्माण और विकसित भारत के लक्ष्य की प्राप्ति में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
khabre aaj bhi
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Related Posts

छठ पर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट, घाटों पर सुरक्षा की तैयारी तेज

November 13, 2026

हॉकी खिलाड़ी राजकुमार पाल को मिला अर्जुन अवार्ड, गाजीपुर में खुशी की लहर

November 13, 2026

विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची दुरुस्त करने की कवायद तेज

November 13, 2026
Top Posts

तालाब में डूबने से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत, गांव में शोक

July 1, 2026345

मुंबई में जमीन कब्जाने का सनसनीखेज मामला उजागर! रिपाई नेता समेत 15 लोगों पर मामला दर्ज

July 30, 2026324

पुणे में सड़क हादसे में मिर्चा के 18 वर्षीय अब्बास की मौत

September 4, 2026303

एमडी ड्रग्स के साथ युवक गिरफ्तार , आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड को लेकर भी दावे पुलिस कि लीपा पोती

June 29, 2026250
Don't Miss
उत्सव

संघर्ष से प्राप्त सफलता का असली महत्व होता है – पालकमंत्री भरतशेठ गोगावले

By khabre aaj bhiNovember 13, 20260

उलवे में ‘पालकमंत्री चषक’ 37वीं वरिष्ठ राज्यस्तरीय तलवारबाजी प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन; 450 से अधिक…

बोगस पत्रकार और RTI कार्यकर्ता बनकर करोड़ों की संपत्ति जुटाई

November 13, 2026

छठ पर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट, घाटों पर सुरक्षा की तैयारी तेज

November 13, 2026

हॉकी खिलाड़ी राजकुमार पाल को मिला अर्जुन अवार्ड, गाजीपुर में खुशी की लहर

November 13, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

© 2026 Khabreaajbhi. Designed by M&D Infotech, Latur..
  • Home
  • Get In Touch
  • Our Authors

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.