Close Menu
  • Home
  • विश्व
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली एनसीआर
    • पंजाब
  • मनोरंजन
  • खेल
  • ऐस्ट्रो
  • अपराध
  • बिजनेस
  • जीवनशैली
  • एग्रीकल्चर
  • टेक
  • ऑटो
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • गैलरी
    • वीडियो
    • फोटो गैलरी

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

गाजीपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, मां-बेटे की मौत; तीन गंभीर घायल

October 29, 2026

नगर पालिका के पीछे कपड़े के गोदाम में लगी आग

October 29, 2026

करवाचौथ पर प्रेमी से शादी की जिद, मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला

October 29, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Trending
  • गाजीपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, मां-बेटे की मौत; तीन गंभीर घायल
  • नगर पालिका के पीछे कपड़े के गोदाम में लगी आग
  • करवाचौथ पर प्रेमी से शादी की जिद, मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला
  • जौनपुर में एसएसपी डॉ. यशवीर सिंह ने की जनसुनवाई
  • कैच-अप कराओ, निपुण बनाओ’ अभियान: दूसरे दिन 11 स्कूलों का निरीक्षण
  • राजकीय पॉलीटेक्निक में नवनिर्मित छात्रावास का सीडीओ ने किया निरीक्षण
  • शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर थानेदारों को चेतावनी
  • करवाचौथ पर चेकिंग के दौरान सात लोग गिरफ्तार, चालान
Facebook X (Twitter) Instagram
Online News Portal
  • Home
  • विश्व
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली एनसीआर
    • पंजाब
  • मनोरंजन
  • खेल
  • ऐस्ट्रो
  • अपराध
  • बिजनेस
  • जीवनशैली
  • एग्रीकल्चर
  • टेक
  • ऑटो
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • गैलरी
    • वीडियो
    • फोटो गैलरी
Online News Portal
Home»अपराध»जानलेवा हमला और रंगदारी मांगने के आरोप में छह सदस्यों वाले गिरोह का गैंग पंजीकरण
अपराध khabre aaj bhiBy khabre aaj bhi

जानलेवा हमला और रंगदारी मांगने के आरोप में छह सदस्यों वाले गिरोह का गैंग पंजीकरण

khabre aaj bhiBy khabre aaj bhiOctober 28, 20260 Views
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

गैंग लीडर अमन सिंह उर्फ शुभम सिंह समेत छह आरोपी चिह्नित, गिरोह का जनपद स्तर पर हुआ पंजीकरण

चंदौली :  जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए चंदौली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जान से मारने की नीयत से हमला करने, मारपीट, तोड़फोड़ और रंगदारी मांगने जैसे गंभीर अपराधों में संलिप्त बताए जा रहे छह सदस्यों वाले गिरोह का गैंग पंजीकरण किया गया है। पुलिस ने इस गिरोह को नया गैंग नंबर 95 आवंटित करते हुए जनपद स्तर पर पंजीकृत किया है।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से 28 अक्टूबर 2026 को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, उच्चाधिकारियों के निर्देशन में अपराधियों की गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण और निगरानी के लिए थाना चंदौली पुलिस ने खुफिया सूचनाएं संकलित कर यह कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक, गिरोह के सदस्यों पर गंभीर आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने के आरोप हैं। इनकी गतिविधियों से क्षेत्र में भय का माहौल उत्पन्न होने की बात सामने आई है।

अमन सिंह उर्फ शुभम सिंह गिरोह का लीडर

पुलिस द्वारा पंजीकृत गिरोह में अमन सिंह उर्फ शुभम सिंह निवासी मझवार, थाना व जिला चंदौली को गैंग लीडर के रूप में चिह्नित किया गया है। उसके साथ शुभम पाण्डेय, रितेश सिंह उर्फ रिशू सिंह, सिद्धार्थ सिंह उर्फ आर्यन सिंह, विक्रान्त सिंह और सौरभ सिंह को गिरोह का सदस्य बताया गया है। सभी छह आरोपियों का विवरण पुलिस ने गैंग पंजीकरण में शामिल किया है।

गैंग लीडर पर 10 मुकदमे दर्ज

पुलिस विज्ञप्ति के अनुसार, गैंग लीडर अमन सिंह उर्फ शुभम सिंह के विरुद्ध कुल 10 अभियोग पंजीकृत बताए गए हैं। वहीं, शुभम पाण्डेय पर पांच, रितेश सिंह उर्फ रिशू सिंह पर आठ, सिद्धार्थ सिंह उर्फ आर्यन सिंह पर छह, विक्रान्त सिंह पर तीन और सौरभ सिंह पर दो अभियोग दर्ज होने का उल्लेख है।

इन मुकदमों में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), भारतीय दंड संहिता (आईपीसी), उत्तर प्रदेश गैंगस्टर अधिनियम और शस्त्र अधिनियम सहित विभिन्न धाराएं शामिल हैं। कुछ मामलों में जानलेवा हमला, धमकी, मारपीट, लूट और अन्य गंभीर आरोपों का उल्लेख किया गया है।

प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में हुई कार्रवाई

गिरोह के पंजीकरण की कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक बिन्देश्वर पाण्डेय के नेतृत्व में थाना चंदौली पुलिस टीम ने की। पुलिस का कहना है कि आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त गिरोहों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने और उनकी गतिविधियों की निगरानी के उद्देश्य से कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
khabre aaj bhi
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Related Posts

करवाचौथ पर चेकिंग के दौरान सात लोग गिरफ्तार, चालान

October 29, 2026

बिहार बॉर्डर पर पशु तस्करी का भंडाफोड़, नौ गिरफ्तार

October 29, 2026

साइबर पुलिस ने ठगों के खातों से पीड़ित को लौटाए 25.44 लाख

October 28, 2026
Top Posts

तालाब में डूबने से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत, गांव में शोक

July 1, 2026343

मुंबई में जमीन कब्जाने का सनसनीखेज मामला उजागर! रिपाई नेता समेत 15 लोगों पर मामला दर्ज

July 30, 2026324

पुणे में सड़क हादसे में मिर्चा के 18 वर्षीय अब्बास की मौत

September 4, 2026301

एमडी ड्रग्स के साथ युवक गिरफ्तार , आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड को लेकर भी दावे पुलिस कि लीपा पोती

June 29, 2026250
Don't Miss
गाजीपुर

गाजीपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, मां-बेटे की मौत; तीन गंभीर घायल

By khabre aaj bhiOctober 29, 20261

ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे पर बिरनो टोल प्लाजा के पास डिवाइडर तोड़कर खाई में गिरी तेज रफ्तार…

नगर पालिका के पीछे कपड़े के गोदाम में लगी आग

October 29, 2026

करवाचौथ पर प्रेमी से शादी की जिद, मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला

October 29, 2026

जौनपुर में एसएसपी डॉ. यशवीर सिंह ने की जनसुनवाई

October 29, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

© 2026 Khabreaajbhi. Designed by M&D Infotech, Latur..
  • Home
  • Get In Touch
  • Our Authors

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.