खेल मंत्रालय,भारत सरकार के तत्वाधान में पूरे देश मे आजादी के अमृत महोत्सव के आयोजन

By: Izhar
Sep 18, 2021
266


गाजीपुर :नेहरू युवा केंद्र गाजीपुर, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय,भारत सरकार के तत्वाधान में पूरे देश मे आजादी के अमृत महोत्सव के आयोजन की श्रृंखला में  आजादी की दौड  नेहरु स्टेडियम गाजीपुर से प्रारंभ हुई। आजादी की दौड का शुभारंभ डॉक्टर संगीता बलवंत विधायक सदर, एम.पी सिंह जिलाधिकारी,डॉ॰ ओ पी सिंह पुलिस अधीक्षक,श्री प्रकाश गुप्ता मुख्य विकास अधिकारी,संजय राय शेरपुरिया समाज सेवी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के साथ-साथ स्वयं भी दौड  मे शामिल होकर जनपद वासियो का उत्साहवर्धन किया।

इसके पूर्व गंगा विचार मंच  द्वारा  हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। आजादी की दौड़ में नेहरु युवा केंद्र के स्वयंसेवक,युवा मंडल के पदाधिकारी,पुलिस बल,लूदर्स इंटर कॉलेज,सीटी इंटर कॉलेज,एन एस एस, एन सी सी, भारत स्काउट गाइडनेहरु स्टेडियम के खिलाडी,राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान,पूर्व सैनिक,स्वतंत्र संग्राम सेनानी के परिजन,  सहित हजारों की संख्या में जनपद वासी भारत माता की जय,वंदे मातरम,झंडा ऊंचा रहे हमारा-विजई विश्व तिरंगा प्यारा,सारे जहां से अच्छा हिंदोस्ता हमारा,फिटनेस की डोज आधा घंटा रोज ,एक भारत श्रेष्ठ भारत के गगन भेदी नारों के साथ आजादी की दौड़ नेहरु स्टेडियम से प्रारंभ होकर विकास भवन चौराहा,आरटीआई चौराहा,आयकर तिराहा,सिंचाई विभाग चौराहा,लंका तिराहा, कलेक्ट्रेट,शास्त्री नगर चौराहा ,जिलाधिकारी आवास होते हुए लगभग ७ किमी की दूरी तय कर दौड़ वापस स्टेडियम पहुंची जहां राष्ट्रगान के साथ समापन हुआ। 

इस अवसर पर डॉक्टर संगीता बलवंत विधायक सदर ने जनपद वासियों को संदेश दिया  कि आज जो तिरंगा लहरा रहा है वह शहीदो की कुर्बानी से लहरा रहा है ।नेहरु युवा केंद्र  गाज़ीपुर द्वारा जनपद के ७५ गांव में आजादी का अमृत महोत्सव के साथ जनपद  स्तर  पर धूमधाम से दौड़ आयोजित की गई है वह सराहनीय है।जनपद वासी अपने गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाते हुए आजादी की रक्षा करेंगे । जिलाधिकारी एम पी सिंह ने जनपद वासियों को संदेश दिया कि आजादी का  अमृत महोत्सव हर्षाेल्लास के साथ मनाया जाए । शहीदो के सपनों का भारत बनाने में सभी आगे आए तथा उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को अपने जीवन में आत्मसात करें। यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। पुलिस अधीक्षक डॉ ओ पी सिंह ने संदेश दिया कि तिरंगा शहीदों की कुर्बानी का प्रतीक है। इसकी रक्षा करना हम सभी का दायित्व है। श्री प्रकाश गुप्ता मुख्य विकास अधिकारी ने आजादी की प्राप्ति एवं आज भी सीमा की सुरक्षा मे गाजीपुर  का योगदान  युगो युगो तक याद  किया जाता रहेगा ।

इस अवसर पर गोपीनाथ सोनी एस पी सीटी, डॉ॰ओ पी राय जिला विद्यालय निरीक्षक ,अजीत सिंह जिला युवा कल्याण अधिकारी, जवाहर यादव जिला क्रीड़ा अधिकारी,सिस्टर अल्फोंसा,हरिशंकर  प्रधानाचार्य,कर्नल अरुण सिंह जिला सैनिक कल्याण अधिकारी,संजय राय शेरपुरिया यूथ रुलर इंटरप्रेन्योर फाउंडेशन,लालचंद सरोज ईओ नगर पालिका,बृजेश श्रीवास्तव डीपीओ, सुभाष चंद्र प्रसाद एपीए,अंगद,पारसनाथ,आदि उपस्थित थे । अन्त मे सभी के प्रति कपिल देव राम जिला युवा अधिकारी ने धंयवाद ज्ञापित किया।


Izhar

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?