भारत तिब्बत समन्वय संघ की बैठक में बोलते राष्ट्रीय महामंत्री मानवेंद्र सिंह मानव

By: Tanveer
Jan 11, 2024
174


गाजीपुर : कैलाश मानसरोवर एवं तिब्बत की पूर्ण स्वतंत्रता हेतु गठित भारत तिब्बत समन्वय संघ अपने स्थापना दिवस की पूर्व संध्या 12 जनवरी को "अभ्युत्थानम 2024" का आयोजन अतिथि कांटिनेंटल में एक बजे से किया जाएगा। भारत-तिब्बत समन्वय संघ के राष्ट्रीय महामंत्री मानवेंद्र सिंह मानव ने बताया कि संघ अपने स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर "अभ्युत्थानम 2024" का आयोजन करने जा रहा है। मानवेंद्र ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने चीन की क्रूरता से तिब्बत को बचाने के लिए भारत तिब्बत समन्वय संघ की स्थापना की। भारत तिब्बत समन्वय संघ के आद्य प्रणेता प्रोफेसर राजेंद्र सिंह रज्जू भैया एवं दलाई लामा हैं। दुष्ट चीन को सबक सिखाने के लिए चीनी वस्तुओं का बहिष्कार सबसे
सशक्त माध्यम है। संघ के तीस प्रस्तावों में से एक प्रमुख प्रस्ताव बाबा अमरनाथ की यात्रा अवधि बढ़ाए जाने की थी, जिसे जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पूर्ण किया। इसमें जिला अध्यक्ष सुधाकर सिंह ने कहा कि संघ हमारे आराध्य भगवान भोलेनाथ के मूल स्थल कैलाश मानसरोवर को अपना हिस्सा बनने के लिए कटिबद्ध है। संरक्षक डा. डीपी. सिंह ने कहा कि "अभ्युत्थानम 2024" के माध्यम से हम संघ के चारों विभाग बाल, युवा, महिला और मूल में नव दायित्व प्राप्त पदाधिकारियों, समाज के विभिन्न क्षेत्रों के प्रबुद्ध व्यक्तियों तथा संत समाज को संघ की कार्य प्रणाली से परिचित कराते हुए आगे के रणनीति को तय करेंगे। इसमें सौम्य प्रकाश बरनवाल, डा. पूजा श्रीवास्तव, कार्तिक गुप्ता, गर्वजीत सिंह आदि शामिल रहे।,


Tanveer

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?