अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी

By: Izhar
Sep 06, 2021
350

जमानियाँ: : स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम बरूइन स्थित शिवपूजन मार्ग के पास सोमवार की सुबह दिलदारनगर राजवाड़ा में  अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार दिलदारनगर राजवाड़ा में  युवक का शव बहते हुए देख ग्रामीणों में कौतुहल मच गया तथा शव को नहर से बाहर निकाल कर किनारे लिटा दिया तथा पुलिस को सूचना दी। शव को देख लोंगों की काफी भीड़ जुट गई। काफी देर बाद शव की पहचान महेश खरवार (२८) पुत्र शिवपूजन खरवार निवासी बरूइन के रूप में हुई।

ज्ञात हो कि मृतक रविवार की रात से ही गायब था। परिजन काफी खोजबीन किये लेकिन उसका कहीं अता पता नहीं चला। सुबह शव मिलने की सूचना मिलते ही परिजनों मौके पर पहुँचे तथा शव को देख कर विलाप करने लगे। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। मृतक का बड़ा भाई भुलई ने पुलिस को तहरीर दिया। दिये तहरीर के अनुसार मृतक की मानसिक स्थिति ठीक नही थी तथा मिरगी से पीड़ित था। मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर  जिला मुख्यालय भेज दिया।


Izhar

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?