To view this video please enable JavaScript, and consider upgrading to a web browser that supports HTML5 video
गाज़ीपुर : २०२२ के विधानसभा चुनाव के पहले छोटे लोहिया के नाम से पहचान रखने वाले स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र की जयंती समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा मनाई गई। पूरे यूपी में आयोजित साइकिल रैली के बहाने सपा ने २०२२ विधानसभा चुनाव के लक्ष्य को भेजने के मिशन के साथ साइकिल रैली निकाली। पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह के नेतृत्व में जमानियां तहसील से जीवपुर तक सैकड़ों की संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने साइकिल यात्रा निकाली। पूर्व मंत्री ने कहा कि भाजपा की जन विरोधी नीतियों के विरोध में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के द्वारा पूरे प्रदेश में साइकिल रैली निकाली जा रही है। डीजल-पेट्रोल के साथ खाद्य पदार्थों के दामों में भारी बढ़ोतरी, भ्रष्टाचार और बढ़ते अपराध के खिलाफ यह रैली निकाली जा रही हैं।
स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र की जयंती पर आज २०२२ के विधानसभा चुनाव का आगाज किया गया है और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को यूपी का मुख्यमंत्री बनाने का कार्य करेंगे। कहा कि आज समाजवादी पार्टी के उनके अगुआ जनेश्वर मिश्रा जी की जयंती है। जिन्होंने समाजवाद का परचम लहराया था। दलित शोषित और पीड़ितों की लड़ाई लड़ी थी, जिन्होंने सदैव समाज के बारे में चिंतन किया। पूरी जिंदगी समाजवादियों के लिए उन्होंने समर्पित कर दिए। आज उनके जन्मदिन के अवसर पर समाजवादी पार्टी बहुत बड़ा संदेश देना चाहती है कि हम ऐसे समाज के लोगों को जो लोग आज महंगाई से त्रस्त हैं। जो लोग कुशासन से झेल रहे हैं। ऐसे समाजवादी लोग आज व्रत लेंगे कि वे जनेश्वर मिश्र के बताए मार्ग पर चलकर भाजपा के भय, भूख और भ्रष्टाचार के उल्टे पड़े नारे को जन-जन तक पहुंचाएंगे और उन्हें बताएंगे कि महंगाई किस चरम पर है। डीजल पेट्रोल महंगे हो गए हैं इसके साथ ही सरसों का तेल दाल और अन्य चीजों के दाम भी आसमान छू रहे हैं। ऐसे में सपा कार्यकर्ता अपने नेता की याद में साइकिल रैली निकालकर के जन-जन में संदेश दे रहे हैं कि उठो साथियों, जागो साथियों। इस अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष अनिल यादव,संतोष कुशवाहा प्रमुख प्रतिनिधि, उरिमिलेश पांडेय, रणजीत यादव, मेराज खान, अबूबकर खान,एहसान प्रधान, श्याम नारायण कुशवाहा,रजनीश यादव, मनोज यादव, विजय यादव,प्रदीप यादव, पंकज यादव, असलम प्रधान, गणेश यादव,धीरेंद्र यादव,अनिल यादव, राहुल यादव,रामअवध यादव,तौकीर खान,रामचीज यादव, राजू कुशवाहा, दीपू , पिंटू सिंह मौजूद रहे।
Reporter - Khabre Aaj Bhi
0 followers
0 Subscribers