लोग देश को जोड़ने का नहीं बल्कि तोड़ने वाला काम कर रहे: जाति का बहाना देकर चुनाव लड़ रहे; सी एम योगी

By: Khabre Aaj Bhi
May 16, 2019
492

 क्या बोले योगी


सेवराई कुछ लोग  जाति का बहाना देकर चुनाव लड़ रहे हैं यह लोग देश को जोड़ने का नहीं बल्कि तोड़ने वाला काम कर रहे हैं हमारी सरकार में माफियाओं और गुंडों के लिए कोई जगह नहीं है हमारा लक्ष्य भय मुक्त शासन ही है पूरे देश में किसी भी तरह की गुंडागर्दी या माफिया गिरी नहीं चलने दी जाएगी। यूपी से बंगाल तक हर जगह सिर्फ जनता मोदी ही मोदी कर रही है । इनका समर्थन देखकर साफ हो गया है इस बार भी पूर्ण बहुमत से मोदी सरकार बनने जा रही है । उक्त बातें प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सैनिक बाहुल्य गांव गहमर के इंटर कॉलेज के मैदान में भाजपा प्रत्याशी मनोज सिन्हा के पक्ष में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कही। विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पीएम मोदी ने देश के किसानों के हर समस्याओं का समाधान किया कुंभ और योग को वैश्विक मान्यता भी दिलाई। देश की सुरक्षा और महिला सम्मान के लिए कई बड़े कदम उठाए गए आज दुनिया भर में भारत के ताकत का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोहा माना जा रहा है। मोदी के नाम से ही बड़े से बड़े आतंकवादीयो का पसीना छूट रहा है।गठबंधन प्रत्याशी अफजाल अंसारी पर तंज कसते हुए कहा कि जितने भी निशाचर और पापी हैं उनका वध और संघार करने की धरती है गाजीपुर , महर्षि विश्वामित्र ने भी त्रेता युग मे इसी धरती पर जन्म लिए।बीर अब्दुल हमीद को याद और सेना की बात करते हुए कहा की आतंकवाद से निपटने की पहली ताकत आपके जनपद ने दिया। विश्वनाथ सिंह गहमरी को  याद करते हुए  कहां की  गहमरी जी ने  पूर्वांचल के गरीबी का जो मुद्दा सदन में उठाया था उसे पहली बार  किसी पीएम ने समझा है।  पिछले 60 वर्षों से काग्रेस सरकार ने जो काम नहीं कर पाई हमारे प्रधानमंत्री जी ने ने 55 दिनों के अंदर करके दिखा दिया। टीएमसी बड़ा हमला  बोलते हुए  कहा कि  मोदी और भाजपा से  इतना डर हो गया है कि बंगाल सरकार ने मेरी सभाओं पर प्रतिबंध लगा दिया गया था पर इन सबके बावजूद  पूरे बंगाल में एक ही नारा गूंज रहा था फिर एक बार मोदी सरकार। मोदी के  ताकत का अंदाजा  इसी बात से लगाया जा सकता है  की आज मसूद अजहर को कोई शरण नही देता है। यदि आतंकी पाताल में भी होंगे तो उन्हें मोदी निकाल लाएंगे। मोदी गाजीपुर में भाषण करते हैं तो पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पसीना निकलता है। पिछले 5 वर्षों में भाजपा सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्यों का जिक्र करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास की कोई ऐसी योजना नहीं है जो गाजीपुर में न आई हो। प्रधानमंत्री जी द्वारा चलाए जा रहे हैं योजनाओं एवं  आपके सांसद  द्वारा  कठिन परिश्रम करके  गाजीपुर का  इन्होंने  विकास के बदौलत  अपनी पहचान बनाई है।  प्रधानमंत्री के जाति पूछने वाली बात पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने 7 करोड़ गरीबो को गैस कनेक्शन दिया, 37 करोड़ गरीबो के बैंक खाते खुले, 50 करोड़ को मुफ्त इलाज की सुविधा दी क्या किसी की जाति पूछ कर दिया। लेकिन कुछ लोगो द्वारा राजनीति रोटियां सेंकने के लिए  पीएम  से जाति की बात कही जा रही है।


 सैनिक बाहुल्य गांव गहमर में गुरुवार को इंटर कॉलेज मे आयोजित चुनावी सभा को सम्बोधित करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्षेत्रीय जमानिया विधायक सुनीता सिंह के आवास सृजन पर गए जहाँ जलपान के उपरांत वहाँ से अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए। उन्होंने विधायक सुनीता सिंह को कार्यक्रम के सफल आयोजन और क्षेत्र के विकास के लिए तत्पर रहने के लिए सराहा। कार्यक्रम के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता परीक्षित सिंह ने मुख्यमंत्री को गदा भेंट कर स्वागत सम्मान किया। सभा के दौरान दर्जनों कार्यकर्ता अमित शाह और नरेंद्र मोदी के विशाल कटआउट के साथ मोदी के समर्थन में नारे लगाए। कार्यकर्ताओ ने योगी के मंच के आने के साथ ही जय श्री राम, और हर हर मोदी के जयघोष से पूरा पंडाल गूंज उठा। कार्यक्रम खत्म होने तक लगातार मनोज सिन्हा और योगी आदित्यनाथ के समर्थन में लोग नारेबाजी करते रहे।                                                                                                                                                                                                                                                     जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी मनोज सिन्हा ने कहा कि मैं आपसे वोट मांगने नहीं बल्कि कर्जा मांगने आया हूं और मैं आपको भरोसा दिलाता हूं इस कर्ज की अदायगी मैं सूद सहित विकास कार्य करके आपको दूंगा । पिछली बार जो आपने स्नेह और आशीर्वाद दिया उस आशीर्वाद को मैंने अपने कार्यों के बदौलत आप पर खरा उतरने का भरपूर प्रयास किया और इस बार भी मैं आप को भरोसा दिलाता हूं कि अगले 5 वर्षों में गाजीपुर विकास की एक नई इबारत लिखेगा।


चुनावी सभा के शुरूआत में लोक गीत गायक मोहन राठौर ने भी अपनी आवाज की जादू से मनोज सिन्हा के समर्थन में लोगो से भाजपा के पक्ष में वोट करते हुए नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने की अपील की। मोहन राठौर ने अपनी गीतों के माध्यम से लोगो को नरेंद्र मोदी और मनोज सिन्हा के द्वारा कराए विकास कार्यो को बताया वहीं सपा बसपा गठबंधन के प्रत्याशी अफजाल अंसारी पर भी कटाक्ष किया। इस मौके पर एमएलसी केदारनाथ सिंह, जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, विशाल सिंह चंचल, जिला पंचायत सदस्य मनीष सिंह बिट्टू, जमानिया विधायक सुनिता सिंह, डॉ संगीता बलवंत, जिला महामंत्री ओमप्रकाश राय, रमाकांत सिंह, मुरली कुशवाहा, ग्राम प्रधान शिव शंकर सिंह, हरिओम सिंह, नरेंद्र नाथ सिंह, अरुण जायसवाल, नंदन सिंह, पिंटू सिंह, शकील खान, दिनेश अकेला, मुन्ना सिंह, धर्मेंद्र कुशवाहा, भाजपा नेत्री माया सिंह, शिव प्रकाश सिंह आदि सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। लोकसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान के लिए शासन द्वारा विभिन्न जागरूकता योजनाएं संचालित कर लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया जा रहा है। दिलदारनगर स्थित डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों द्वारा भी अपने तरीके से लोगों को  जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। तहसील क्षेत्र के दिलदारनगर रकसहा स्थित डालिम्स सनबीम स्कूल के सैकड़ों बच्चों बच्चियों द्वारा तहसील मुख्यालय परिसर में बुधवार को नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया गया। नुक्कड़ नाटक के बाद प्रभारी खंड विकास अधिकारी भदौरा व एडीओ एसटी मृत्युंजय कुमार ने उपस्थित सभी लोगों को मतदान के लिए शपथ दिलाई। बच्चों ने \"सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो\", \"आधी रोटी खाएंगे वोट हम देने जाएंगे\", \"हर मतदाता करे पुकार मत छोड़ो अपना अधिकार\" आदि स्लोगन लिखी तख्तियां के साथ तहसील मुख्यालय में नारेबाजी करते हुए लोगों को जागरूक किया। विद्यालय की छात्रा हमीदा, खुशी, आराध्या, अनुष्का, फ़ज़न राजा, अनामिका, प्रीति, श्वेता, शैलेन्द्र आदि बच्चों ने नुक्कड़ नाटक के जरिए बूथ पर जाएंगे वोट हम डालेंगे यह है अधिकार हमारा आदि बोल के गीत पर ढोलक और हरमुनिया की ताल के साथ लोगों को मतदान और उसकी विशेषता को बताते हुए लोकसभा चुनाव में सातवें चरण के मतदान के लिए 19 मई को मतदान दिवस के दिन मतदान करने की अपील की।इस मौके पर राजेश, राजेश्वर, सतीश, शब्बीर, विनोद गुप्ता, एडवोकेट शाहजहां, अनिल सिंह, सतीश कुशवाहा बबलू कुमार जेपी तिवारी आ आदि कहीं तहसील के सभी स्टाफ मौजूद रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य एमए खान ने सभी आगन्तुको का आभार व्यक्त किया।


 गहमर इंटर कालेज के मैदान पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा में जमानिया विधायक सुनीता सिंह ने गठबंधन प्रत्याशी अफजाल अंसारी पर हमला बोलते हुए कहा कि जिनकी पृष्टभूमि ही आपराधिक है वो जनता के बीच जाकर अपने को स्वच्छ छवि का बताकर वोट मांग रहा है। अब निर्णय आप को करना है कि आप गाजीपुर के विकास को एक नया आयाम देने वाले विकाश पुरुष को चुनते है कि अपराध की दुनिया को। मेरा वादा है आप से अगर मनोज सिन्हा पुनः आप संसद में भेजने का काम करते है तो जीतना काम पिछले पांच वर्षों में हुआ है। उससे भी अधिक काम इस बार किया जाएगा।



Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?