संचार एवं रेल राज्यमंत्री द्वारा दीप प्रज्वलित कर आयुष्मान भारत योजना का शुभारम्भ

By: Khabre Aaj Bhi
Dec 02, 2018
369

By: मुज़म्मिल खान                          गाजीपुर:  भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना आयुष्मान भारत योजना, माननीय प्रधानमंत्री जी के पत्र वितरण समारोह का शुभारम्भ मुख्य अतिथि मा.संचार एवं रेल राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मनोज सिनहा ने लंका मैदान स्थित मैरेज हाल में दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सर्वप्रथम  मंच पर आसीन मुख्य अतिथि एंव अन्य अतिथियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम मे उपस्थित  मुख्य अतिथि ने अपने सम्बोधन में कहा कि आयुष्मान भारत योजना दुनिया की सबसे बडी योजना है। इसका लाभ  मोटे तौर पर देश भर में लगभग 10 करोड़ 47 लाख परिवार यानि की दुनिया की आधी आबादी को लाभ प्राप्त होगा। जिन्हे प्रतिवर्ष 05 लाख रू तक का निःशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी। उन्होने बताया कि प्रधानमंत्री जी द्वारा दिया गया पत्र परिवार के मुखिया को आज जो वितरित किया जा रहा है जिसे आयुष्मान भारत योजना में इम्पैनलमेन्ट हुए चिकित्सालयों मे दिखा कर पर्ची बनवाने से लेकर पूरे इलाज एंव घर वापसी तक की निःशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होगी। इस योजना के तहत अमेरिका,कनाडा, मैक्सिको की आबादी से ज्यादा लोगो का इलाज भारत में निःशुल्क किया जायेगा। चिकित्सको की कमी को देखते हुए हर तीन लोक सभा क्षेत्रो में मेडिकल कालेज का निर्माण कराकर चिकित्सो की कमी को दूर किया जायेगा। इस योजना में स्वास्थ्य विभाग की महत्तपूर्ण भूमिका रहेगी और वो पूरी संवेदना के कार्य करेगे जिससे हर गरीब को समय से चिकित्सा सुविधा मिल सके  ।     उन्होने  इसमे किसी प्रकार के भ्रष्टाचार की शिकायत न मिलने की गुजारिश की जिलाधिकारी के.बालाजी ने उपस्थित लाभार्थियों का इस योजना के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में कुल 01 लाख 46 हजार 47 परिवार  आयुष्मान भारत योजना के तहत चयनित है। परिवार में मुखिया एवं समस्त सदस्यों को इस योजना के तहत 05 लाख रू तक की निःशुल्क चिकित्सा सुविधा भारत में इम्पैनलमेन्ट हुए समस्त चिकित्सालयों में प्रत्येक वर्ष उपलब्ध होगा। प्रत्येक चयनित परिवार को मा. प्रधानमंत्री द्वारा दिये गये पत्र को समद्ध चिकित्यालायों में ले जाकर सम्पूर्ण निःशुल्क इलाज करा सकते है। इस पत्र के साथ अपना स्वयं का एक पहचान पत्र होना अनिवार्य होगा। उन्होने स्वास्थ्य विभाग को समस्त पत्र प्रत्येक लाभार्थियो तक सुरक्षित पहुचाने को कहा।।                   कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा आयुष्मान भारत योजना के अन्तर्गत चयनित  15 लाभार्थियो  जिसमें अशोक कुमार, चिन्ता देवी, हुमान राम, मीना वर्मा, नगर पालिका गाजीपुर ,  गुप्तेश्वर  कुशवाहा रेवतीपुर , राम कृषक जामानियां, सुभाष राम कासिमाबाद, कालिका राम मरदह, गोपाल राम करण्डा, छोटू बिरनो, बैजनाथ मनिहारी, राधाकृष्ण भांवरकोल, बाल किशुन देवकली, किशोर राम भदौरा, एंव प्रमिला देवी सदर वार्ड-4 को पत्र वितरित किया गया। कार्यक्रम के अन्त में मुख्य चिकित्साधिकारी जी.सी मौर्य ने मुख्य अतिथि एंव अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी हरिकेश चैरसिया, नगर पलिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल,जिलाध्यक्ष भाजपा भानू प्रपात सिंह एंव भाजपा के वरिष्ठ नेतागण तथा लाभार्थी उपस्थित थे।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?