हजारो बच्चों को एल्बेंडाजोल गोली खिलाई गई

By: Izhar
Feb 02, 2024
136

सेवराई /गाजीपुर : तहसील के 238 आंगनबाड़ी केंद्रों पर राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के तहत आज शुक्रवार को अभियान चलाकर पंजिकृत हजारो बच्चों को कीड़े मारने की गोली अल्बेंडाजोल खिलाकर आभियान की शुरुआत की।

इस दौरान सीडीपीओ अरुण कुमार दूबे ने बताया कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत भदौरा विकास खंड के समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ के माध्यम से 1 वर्ष से 03 वर्ष तक  के बच्चों को कृमिनाशक दवा ऐलबेन्डाजोल की गोली दी जा रही है। इस अभियान के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर घर जाकर 1 से 19 वर्ष तक के प्रत्येक किशोर किशोरियों को कृमि नाशक दवा का सेवन कराया जाना है। जिसके फलस्वरूप स्वास्थ्य पोषण रक्त अल्पता एवं बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास में सुधार हो सके।

कार्यक्रम में हजारो बच्चों को एल्बेंडाजोल गोली खिलाई गई। एल्बेंडाजोल गोली खाने से छूटे बच्चों को पांच फरवरी को दवाई खिलाई जाएगी। गौरतलब हो कि स्वास्थ्य विभाग और बाल विकास पुष्टाहार विभाग के संयुक्त समन्वय से जिलेभर में बच्चों को एल्बेंडाजोल गोली खिलाने का अभियान चलाया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ धनजंय आनंद ने किया। डॉ. धनजंय आनंद ने कहाकि एल्बेंडाजोल गोली पेट से कीड़े निकालने के लिए खिलाई जाती है। इसके बाद बच्चे का स्वास्थ्य ठीक होगा। एल्बेंडाजोल गोली एक साल के बच्चे से 19 वर्ष तक के युवाओं को खिलाई गई।


Izhar

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?