भाजपा सांसद ने कवरेज करने गए पत्रकारों पर करवाया जानलेवा हमला

By: Izhar
Aug 09, 2018
542

 महोबा जिले में भाजपा सांसद की गुंडई देखने के बाद एेसा प्रतीत नहीं हो रहा है। यहां सासंद अपने आवास से सटे सरकारी पहाड़ को काटकर जमीन पर अवैध कब्जा कर रहे हैं। इस खबर की कवरेज करने के दौरान सांसद के गुर्गो ने पत्रकारों पर जानलेवा हमला किया है। पत्रकारों पर हमले से नाराज सभी पत्रकारों ने एकत्र होकर डीएम और एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।

मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के बलखंडेश्वर मंदिर के पास का है। यहां सांसद के पिता द्वारा अपने आवास के पीछे अवैध कब्जा करने की नीयत से जेसीबी मशीनें लगाकर पहाड़ कटवाया जा रहा था। मुहल्लेवासियो से जानकारी मिलने पर अवैध कब्जे की कवरेज करने गए पत्रकारों ने इसे अपने कैमरे में कैद करना अभी शुरू ही किया था तभी सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल के गुर्गों ने मीडिया पर पथराव के साथ हवाई फायरिंग करना शुरू कर दिया। जिसमे एक पत्रकार अनुज शर्मा के हाथ मे फ्रैक्चर हो गया जबकि दूसरा पत्रकार घायल है, मुश्किल से जान बचाकर भागे दोनों पत्रकारों ने फोन द्वारा पुलिस को सूचना दी, लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस व एसडीएम भी सत्ताधारी सांसद के गुर्गों पर हाथ डालने में कतराते नजर आए।                                              पीड़ित शेरू राइन ने सांसद पुष्पेंद्र चंदेल पर आरोप लगाया कि नेशनल हाईवे पर 40 डिसमिल जमीन सांसद की माता के नाम है, जबकि सांसद द्वारा अन्य गरीबों की 6 बीघा जमीन पर अवैध तरीके से कब्ज़ा कर लिया गया है। पीड़ित ने बताया कि जब उसकी जमीन पर कब्ज़ा किया गया था, तब उसने इसका विरोध भी किया था, लेकिन सत्ता के आगे वह कुछ नहीं कर सकते है


Izhar

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?