20 हजार का वांछित इनामिया व शराब तस्कर अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार

By: Khabre Aaj Bhi
Oct 13, 2022
202

गाजीपुर :  स्वाट टीम व थाना करण्डा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा शराब माफिया व 20 हजार का वांछित इनामिया अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक द्वारा  जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के मार्गदर्शन मे  दिनांक 13.10.2022 समय करीब 04.30 बजे चोचकपुर तिराहा ग्राम चोचकपुर थाना करण्डा गाजीपुर से शराब माफिया  निलेश यादव उर्फ विधायक पुत्र रविन्द्र यादव नि0 ग्राम नेवादा दुर्ग विजय थाना शादियाबाद जनपद गाजीपुर

को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसके सम्बन्ध मे  थाना करण्डा पर मु0अ0सं0 203/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया।   जो  पूर्व से मु0अ0सं0 167/22 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम 272/419/420/467/468/471 भा0द0वि0 वांछित है।थाना करण्डा पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है।  

गिरफ्तार करने वालीटीम में

प्रभारी निरीक्षक सम्पूर्णानंद राय मय, स्व़ाट टीम प्रभारी रामआश्रय राय मय टीम मौजूद रहे।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?