जनकल्याण के लिए हुई मां काली की वार्षिक पूजा।

By: Izhar
Aug 12, 2022
177


सेवराई : (गाजीपुर) तहसील क्षेत्र के सतराम गंज बाजार में विधि-विधान पूर्वक मां काली की वार्षिक पूजा संपन्न हुई जिसमें क्षेत्र के कल्याण एवं शांति के लिए लोगों ने प्रार्थना की। प्रत्येक वर्ष रक्षाबंधन पर्व पर काली मंदिर में मां काली की पूजा अर्चना की जाती है जिसके लिए श्रद्धालुओं के द्वारा 9 दिनों तक धार (जल) देने की परंपरा है।

महिलाओं के द्वारा विधि-विधान पूर्वक पारंपरिक गीत गाकर मां काली की पूजा अर्चना की जाती है इस दिन मुख्य पुजारी वीरेंद्र गुप्ता के द्वारा क्षेत्र के कल्याण एवं शांति के लिए माता रानी को खप्पर चढ़ाया गया। भारी संख्या में मौजूद लोगों के द्वारा गगनभेदी जयकारे के साथ पूजा संपन्न हुआ। पूजा से पूर्व लोगों ने क्षेत्र में मां काली की डॉल के साथ भ्रमण करते हुए पूरे बाजार का चक्रमण किया।

कई घंटे तक चले इस पूजा अर्चना के कार्यक्रम के बाद मुख्य पुजारी वीरेंद्र गुप्ता के द्वारा खोलते हुए दूध में हाथ डालकर उपस्थित श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण किया गया। लोगों में यह मान्यता है कि मां काली की वार्षिक पूजा होने के बाद क्षेत्र में शांति एवं समृद्धि आती है इसके साथ ही आपदा विपदा के समय में भी मां काली लोगों का कल्याण करती हैं। या पूजा प्रत्येक वर्ष रक्षाबंधन पर्व के दिन संपन्न की जाती है।

इस मौके पर अजय गुप्ता, अमित गुप्ता, पंकज गुप्ता, डिंपल वर्मा, हरे कृष्ण गुप्ता सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग भारी संख्या में महिला श्रद्धालु उपस्थित रहे।


Izhar

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?