पुलिस ने एक बदमाश को किया गिरफ्तार,पिस्टल कारतूस एवं नगदी बरामद

By: Izhar
Jul 16, 2022
205

सेवराई  : (गाजीपुर ) गहमर थाना पुलिस ने शुक्रवार की रात को गस्त के दौरान थाना क्षेत्र के रामचबूतरा के पास एक बदमाश को गिरफ्तार करते हुए उसके पास से 9एमएम पिस्टल कारतूस एवं नगदी बरामद किया।तथा अभियुक्त का चालान कर दिया।

प्रभारी  निरीक्षक गहमर विश्वनाथ यादव ने बताया की पुलिस अधीक्षक रोहन पी बोत्रे के निर्देशन मे जनपद मे अपराध एवं अपराधियो के खिलाफ चलाए जा रहे विषेश अभियान के तहत क्षेत्र मे लगातार गश्त की जा रही है।इसी क्रम मे शुक्रवार की रात मे ऊ0नी0 डा0 सतेन्द्र कुमार माय हमराहीयो के साथ क्षेत्र मे गश्त पर थे।उसी दौरान क्षेत्र के राम चबूतरा के पास से एक वांछित बदमाश को गिरफ्तार कर लिया।उसके पास से 9 एमएम का पिस्टल व 2 ज़िंदा कारतूस के साथ पांच सौ नगदी बरामद किया।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया की गिरफ्तार बदमाश स्थानिय क्षेत्र के गहमर पट्टी हजूरी राय निवासी अभिमन्यु उर्फ मंकी सिंह है।इसके खिलाफ गहमर थाना मे कई अपराधिक मामले दर्ज है।पकड़े गये अभियुक्त के खिलाफ मु0अ0स0 122/2017धारा 147,148,307,332,336,341,342,353,395,427,435,436,504,506,511भदवी मु0अ0स053/2020धारा504,506,मु0अ0स0174/22धारा 380,457,41,411मु0अ0स0 184/22 धारा 7/25आर्मस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर चालान कर दिया गया।

गिरफ्तार करने वली टीम 

उ0 नी0 डा0 सतेन्द्र कुमार,उ0नी0 अश्वनी प्रताप सिंह,का0 शिव प्रकाश यादव,का0राजकुमार  यादाव शामिल रहे।


Izhar

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?