नवरात्र के षष्ठी के दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने मां कामाख्या के दर्शन किए

By: Khabre Aaj Bhi
Apr 07, 2022
305

सेवराई : (गाजीपुर) वासन्तिक नवरात्र के गुरुवार को षष्टी के दिन श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के छठे स्वरूप कात्यायनी का दर्शन पूजन पूर्वांचल के विख्यात शक्तिपीठ मां कामाख्या धाम में किया। मंदिर में दर्शन पूजन हेतु सुबह की मंगला आरती से ही भक्तों का भीड़ आना शुरू हो गया। मां कामाख्या के जयकारे से पूरा वातावरण भक्ति में हो गया।भक्तों ने माता के दरबार में हाजिरी लगा कर आशीर्वाद लिया। दर्शन के लिए महिलाओं की अलग तथा पुरुषों की अलग लाइन लगाई गई थी। मां कामाख्या के दर्शन के उपरांत भक्त मंदिर स्थित भैरव मंदिर, राम जानकी मंदिर, संकट मोचन हनुमान मंदिर पर भी लोगों ने विधिवत दर्शन पूजन किया।  मंदिर परिसर स्थित हवन कुंड में लोगों ने पुजारियों द्वारा हवन भी करवाया।आज मंदिर परिसर में छोटे बच्चों का मुण्डन संस्कार कराने वालों की भी काफी भीड़ रही। मां कामाख्या मंदिर के महंत आकाश तिवारी ने बताया कि माता के दरबार में सच्चे मन से मांगी गई मुराद अवश्य पूरी होती है। गुरुवार को करीब 30 हजार लोगों ने मां के दर्शन किये। वही सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन काफी चुस्त दिखा।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?