संत कबीर नगर में लगभग 54 प्रतिशत मतदान

By: Khabre Aaj Bhi
Mar 03, 2022
202

By : नवनीत मिश्र।

संत कबीर नगर : उत्तर प्रदेश विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के गुरुवार को छठे चरण का मतदान संपन्न हुआ। इस चरण में संत कबीर नगर सहित सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया और गोरखपुर में मतदान हुआ। जिले में शांति शांति पूर्ण मतदान हुआ। वहीं जिले के कई बूथों पर ईवीएम खराब होने से मतदान प्रभावित हुआ। बूथ संख्या 207 मतदान स्थल तिलकूपुर का ईवीएम 80 वोट पड़ने के बाद सुबह 8:00 बजे खराब हो गया। इसके कारण मतदान प्रभावित हुआ। विधानसभा मेहदावल के बूथ संख्या 156 प्रथमिक विद्यालय बरगदवां खुर्द में एक घंटे से मतदान बाधित है। तो परसहर मतदान केंद्र के बूथ संख्या 07 पर ईवीएम खराब होने के कारण एक घंटे बाद मतदान शुरू हुआ। मेहदावल विधानसभा क्षेत्र के ही बूथ संख्या 156 प्रथमिक विद्यालय बरगदवां खुर्द में मशीन खरब होने की वजह से एक घंटे से मतदान बाधित रहा। बनकटा ब्लॉक के बतरौली गांव में बूथ संख्या 319 में इवीएम खराब होने से 20 मिनट मतदान प्रभावित हुआ। अहिरौली बघेल बूथ संख्या 269 पर इवीएम खराब हो गई, जिसके कारण मतदान रूक गया। बूथों पर मतदाताओं को सैनिटाइज करके गलैब्स दे रहीं थी आशा बहू कार्यकर्ता व फ्रंटलाइन वर्कर। तो बूथों के बाहर वोटर लिस्ट में अपना नाम तलाशने के लिए लोग भीड़ लगाए हैं। कुछ लोगों के नाम गायब भी मिले। जिसके नोक झोक भी देखा गया। जिले के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ०के०सी० पाण्डेय अलावा कई अन्य लोगों को सपरिवार मतदान करके बूथों से निकलते देखा गया।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?