किसान - मजदूर संदेश यात्रा तीसरे जारी-

By: Khabre Aaj Bhi
Dec 22, 2021
178

 By. खान अहमद जावेद

 गाजीपुर : भाजपा हटाओ, यूपी बचाओ,खेत खेती किसान बचाओ, कारपोरेट लूट का राज मिटाओ ,25 लाख सरकारी रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करो,संदेश यात्रा नंदगंज से शुरू होकर सिरगिथा मदनही आदर्श गांव  घूरन बाजार होते हुए मैनपुर तक गई।

आदर्श गांव बाजार,घूरन बाजार में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए भाकपा ( माले) के राज्य समिति सदस्य राजेश वनवासी ने कहा ,कि, लखीमपुर खीरी में किसानों को गाड़ी से रौंदने की घटना दुर्घटना नहीं बल्कि सोची-समझी हत्या थी एस आई टी की रिपोर्ट आने के बाद भी मोदी सरकार किसानों और एक पत्रकार की नृशंस जनसंहार के जिम्मेदार केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी को बर्खास्त करने के बजाय मंत्री मंडल में निर्लज्जता के साथ बनाएं हुए है।जिसको जेल में होना चाहिए।

उन्होंने चेतावनी दिया कि अगर समय रहते हुए तत्काल बर्खास्त  गिरफ्तार करने की मांग के उठाई।उन्होने,सार्वजनिक संस्थानों के नीजीकरण पर रोक लगाने, कारपोरेट परस्त सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया तथा 25 लाख खाली सरकारी पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने मांग उठाई। एपवा नेता मंजू गोंड,राजदेव,राम अशीष बिंद,किशन बनवासी राजमुनी यादल जिलेश्वर भारती, अनुज कुमार ने सम्बोधित किया।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?