सेवराई तहसील कर्मचारी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद परिसर में मचा हड़कंप

By: Khabre Aaj Bhi
Aug 17, 2020
322

सेवराई: तहसील के एक कर्मचारी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद परिसर में मचा हड़कंप  शाम को दुबारा फोन कर सम्बंधित कर्मचारी ने खुद को बताया निगेटिव कोरोना के चलते आये दिन बढ़ते संक्रमण से लोग डरे सहमे हुए हैं। बिभिन्न प्रकार से हो रही जांच की रिपोर्ट भी कई बार सवाल छोड़ जाती है। ताजा मामला सेवराई तहसील से हैं जहाँ तहसील के एक लेखपाल ने सोमवार की सुबह खुद को कोरोना पॉजिटिव बताया। जिससे सहकर्मीयों में दहशत फैल गया। किसी तरह सहमे कर्मियों ने कार्य का निस्तारण किया। संक्रमण के डर से सहमे तहसील कर्मचारियों ने तहसील को हॉट स्पॉट घोषित करने के उपजिलाधिकारी के फरमान का इंतेजार कर ही रहे थे कि इसी बीच सम्बंधित लेखपाल ने खुद को कोरोना निगेटिव बताया। जिससे कर्मचारियों में भ्रम की स्थिति बनी रही। इस बाबत तहसीलदार घनश्याम ने बताया कि एक लेखपाल ने सुबह खुद को कोरोना पॉजिटिव तो शाम को निगेटिव बताया। हॉट स्पिट के बारे में अभी कुछ कहा नही जा सकता। 2 दिनों पूर्व बाजार में दो कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद हॉटस्पॉट घोषित होने के कारण बाजार में इस बात की चर्चा होती रही कि बाहरी लोगों का कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद संबंधित क्षेत्र को अगर हॉट स्पॉट घोषित किया जा रहा है तो तहसील में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद तहसील को भी हॉटस्पॉट घोषित करना चाहिए।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?