सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव का केक काटकर मनाया गया 79 वाँ जन्मदिन

By: Khabre Aaj Bhi
Nov 22, 2018
1464


सेवराई: तहसील क्षेत्र के स्वर्गीय चंद्रशेखर जी पूर्व प्रधानमंत्री स्मारक महाविद्यालय रामपुर कनवा सेवराई में गुरुवार को सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव का 79 वाँ जन्मदिन केक काटकर धूमधाम से मनाया गया। पूर्व पर्यटन मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने स्व चंद्रशेखर जी पूर्व प्रधानमंत्री स्मारक महाविद्यालय परिसर में गुरुवार को छात्र छात्राओं के बीच जाकर सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव की 79 जन्मदिन पर केक काटकर मनाया गया।


छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए पूर्व पर्यटन मंत्री ओम प्रकाश सिंह ने कहाकि नेताजी मुलायम सिंह यादव समाजवादी पार्टी को आगे ले जाने में उनका मुख्य योगदान रहा। नेताजी हर गरीब असहाय लोगों को साथ लेकर चलते हैं। अपने राजनीतिक कैरियर में इन्होंने कई जनहित और लोकहित के कार्य किए हैं। नेता जी के 79वें जन्मदिन पर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमे बीएड की छात्रा प्रियंका वर्मा, पल्लवी पाण्डेय, राजेश यादव आदि सहित दर्जनों छात्र छात्राओं ने मुलायम सिंह यादव के राजनीतिक कैरियर और उनके कार्यो पर अपना अपना विचार दिए।

इस मौके पर गुलाम मजहर खान, मन्नू सिंह, जावेद खान, संजीव सिंह, प्राचार्य अरविंद दुबे, मुख्य लिपिक सूर्य प्रकाश बिट्टू, मो०परवेज, जितेंद्र कुमार, दीपक त्रिपाठी, श्वेता गुप्ता, टीएन राय, विनोद कुमार ओझा, डॉ कृष्णमोहन पांडेय, भूपेंद्र सिंह, डॉ हेमंत शुक्ला, राजू यादव, सत्येंद्र, सुनील यादव, अमित सिंह, अनिरुद्ध सोनकर, डॉ परवेज, मिथिलेश सिंह, नवीन सिंह आदि सहित महाविद्यालय के कर्मचारी मौजूद रहे।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?