वाहन चेकींग के दौरान एक वाहन से मिलेएक लाख रुपये

By: Khabre Aaj Bhi
Apr 26, 2019
278

सेवराई:  लोक सभा चुनाव के मद्देनजर मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में भदौरा बस स्टैंड के पास वाहन चेकींग के दौरान एक वाहन से एक लाख रुपये मिला जिसे कागजातों की जांच पड़ताल के बाद छोड़ दिया गया।जानकारी अनुसार मजिस्ट्रेट धर्मेंद्र राम गहमर थाना के एस आई विनोद कुमार, कांस्टेबल राजेश कुमार और सेवराई चौकी इंचार्ज दिव्य प्रकाश सिंह के साथ भदौरा-दिलदारनगर नहर बाईपास मार्ग पर शुक्रवार को दोपहर एक बजे वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी एक बोलेरे से चेकिंग के दौरान एक लाख रुपये नगदी मिला। इसकी जानकारी उपजिलाधिकारी सेवराई को दी गई। तब सम्बंधित लोगो को पूछताछ के लिए तहसील मुख्यालय लाया गया। जहां नगदी संबंधित दस्तावेजो को जांच पड़ताल के बाद नगदी वापस कर दिया गया। न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर के एरिया मैनेजर संजीव कुमार सिंह अपने सहयोगी श्री साई इंटर प्राइजेज जमानिया के मैनेजर वीरेंद्र प्रताप सिंह केे साथ एक किसान से ट्रैक्टर बिक्री का एक लाख रुपये लेकर जा रहे थे। मजिस्ट्रेट द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान इतनी ज्यादा नगदी के जरूरी दस्तावेज के लिए इन्हें रोका गया था। नगदी से सम्बंधित दस्तावेज सेवराई उपजिलाधिकारी विक्रम सिंह के समक्ष प्रस्तुत करने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।इस बाबत उपजिलाधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि एक लाख रुपये के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था जिसे जरूरी साक्ष्य देने के बाद छोड़ दिया गया।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?