Q.E.C स्कूल के छात्र - छात्राओं ने लिया संकल्प

By: Izhar
Dec 31, 2022
170


उसिया : उत्तर प्रदेश जनपद गाजीपुर के सेवराई तहसील अंतर्गत उसिया गांव के Q.E.C  स्कूल में छात्र-छात्राओं द्वारा अपने हाथों में अलग अलग पोस्टरों पर अपनी चित्रकला का प्रयोग करते हुए  पर्यावरण के प्रति  लोगों को जागरूक करने के लिए एक अभियान चलाया गया। Q.E.C स्कूल के अध्यापक और छात्र-छात्राओं द्वारा वृक्षारोपण किया और लोगों को बढ़ते प्रदूषण एवं घटते पेड़ो के प्रति लोगों को जागरूक किया। विद्यालय के छात्र छात्राओं और अध्यापकों ने एक - एक पौधे लगाकर उसको पुष्पित व पल्लवित करने का संकल्प लिया और समाज में लोगों को भी वृक्षारोपण करने के लिए प्रेरित किया ।

वृक्षारोपण का प्रारंभ विद्यालय के प्रबंधक परवेज खान ने बताया कि पर्यावरण के खतरों से आगाह करते हुए वृक्षारोपण करने के लिए प्रोत्साहित किया और कहा कि  प्रत्येक छात्र छात्राओं को एक वृक्ष लगाने का संकल्प करना चाहिए। यह भी कहा कि वृक्षारोपण द्वारा ही प्रदूषित पर्यावरण समाज को बचाया जा सकता है आज लोग अपने भौतिक सुख एवं अल्प लाभ के लिए वृक्षों की अंधाधुंध कटाई कर रहे हैं जिसके भयावह परिणाम हम सबको देखने को मिल रहे हैं। उन्होंने बताया कि आज बच्चों द्वारा पूरे स्कूल परिसर एवं खेल के मैदान में हजारों पौधों का वृक्षारोपण किया गया।


स्कूल के प्रधानाचार्य आरिफ खान ने बच्चों के इस अभियान की प्रशंसा करते हुए काकी स्कूल के बच्चों ने लगाए हुए पौधों को पल्लवित करने का संकल्प लिया है वास्तव में यह अत्यंत प्रशंसनीय एवं सराहनीय है उन्होंने वृक्षों की रक्षा एवं उनके रखरखाव पर जोर देते हुए कहा कि आज वृक्ष कई लोग लगाते हैं इसके लिए सरकार की ओर से भी प्रयास किया जा रहा है। किन्तु अफसोस यह है कि  वह बिना किसी संरक्षण के अभाव से सूख जाते हैं अतः आज आवश्यकता है वृक्षों के रखरखाव की। उन्होंने बच्चों को वृक्ष  संरक्षण के लिए प्रेरित भी किया।

इस मौके पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस के सचिव  अहमद शमशाद ने कहा कि आज जीवन से ज्यादा अनमोल है पौधों की परवरिश करना आज सम्पूर्ण देश मे पर्यावरण को लेकर चिंतित है जहां लाखो लोग विभिन्न बीमारियों से जूझ रहे वही आज Q.E.C स्कूल उसिया के सैकड़ो बच्चों के हाथ मे पौधा इस बात की गवाही देता है कि आज आने वाली जनरेशन अपने जीवन को लेकर उत्साहित है स्कूल इस तरह का पौधरोपण जैसा सराहनीय व नेक कार्य किया है हमे इस तरह के कार्य को युद्ध स्तर पर करने की ज़रूरत है।

डॉ इमरान खान ने बताया कि धरती ग्लोबल वार्मिंग की समस्या से जूझ रही है। हरियाली दिनों-दिन घटती जा रही है। इससे पर्यावरण असंतुलित हो रहा है। असंतुलित हो रहे पर्यावरण की रक्षा के लिए पौधों का रोपण नितांत जरूरी हो गया है। ये पौधे हमें ऑक्सीजन के रूप में जीवन देते हैं। बावजूद, हम मनुष्य पेड़ों को काटते जा रहे हैं। यह सही नहीं है। उन्होंने बताया कि पौधारोपण से पर्यावरण को तो स्वच्छ वातावरण मिलेगा ही इससे स्वच्छता अभियान भी सफल होगा। वैसे भी पेड़ हमारा विष पीने और हमें अमृत देने के लिए तैयार रहते हैं। ऐसे में इनको काटना ठीक नहीं है अपितु पौधों का रोपण करना जरूरी है।

Q.E.C स्कूल के अध्यापक गण मो0 मतलूब खान, आफरीन खान (vc) गुप्ता सर, ज्योति प्रकाश सिंह, सरफराज हुसैन, मोइन सर, सोनिया वर्मा ,शब्बीर अहमद जलाली, आरिफ खान (मौलाना), नाजिया  खानम, निसात खान, लुबना खान, नम्रता  मोरिया, रबिया खातून, खातून  शालू वर्मा, शीतल वर्मा, फलक खान, आरजू खान, हुस्नारा खातून ,सबा परवीन ,शबनम खातून, अफरीन खातून ,आफरीन परवीन, सोनिया बानो ,सोफिया बानो, मौजूद रहे।


Izhar

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?