पराली जलानें वालें के खिलाफ शासन की नजर पैनी

By: Khabre Aaj Bhi
Nov 26, 2022
133

सेवराई : (गाजीपुर) किसानों द्वारा फसल की कटाई के बाद खेतों में पराली को जला कर छुटकारा पाने वाले के खिलाफ शासन की नजर पैनी हो गई है ऐसा करने वाले किसानों को अर्थदंड के साथ साथ कृषि विभाग द्वारा मिलने वाली विभिन्न योजनाओं से वंचित कर दिया जाएगा।

खेतों में किसानों द्वारा पराली को जलाए जाने के मामलों को देखते हुए सरकार ने यह ठोस कदम उठाया है।भदौरा ब्लाक के वरिष्ठ तकनीकी सहायक सिंह उदय राज ने बताया कि खेतों में ही पराली को जलाने से उन खेतों में मौजूद मित्र कीट और सूक्ष्म पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं और मिट्टी की उपजाऊ शक्ति कम हो जाती है। लाख प्रचार-प्रसार के बाद भी खेतों में ही किसानों द्वारा पराली को जलाए जाने का मामला कम नहीं हो पा रहा है इसके लिए सेटेलाइट से निगरानी रखने के साथ साथ हर गांव में कृषि विभाग के कर्मचारी लगातार कैंप कर पराली न जलाने के लिए जागरूक कर रहे हैं।  बताया कि खेतों में पराली जलाने पर 2 एकड़ पर ढाई हजार , दो से 5 एकड़ पर 5000 और 5 एकड़ से अधिक की भूमि पर 15000 का जुर्माना किसानों से वसूला जाएगा। उन्होंने बताया कि वे पराली को जलाने के बजाय डी कंपोजर का प्रयोग करे अन्यथा की दशा में सुखबीर एग्रो के इस नंबर 9005092113से संपर्क कर अपनी पराली दे दे।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?