गुणवंत सेन‌ का धमाकेदार और सुरीला गाना "नखराली घुमर"को रूप म्यूजिक ने किया जारी

By: Khabre Aaj Bhi
Sep 12, 2021
423

चुरू : सुजानगढ़ के सेन‌ परिवार के उभरते सिंगर और म्यूजिक कंपोजर  गुणवंत सेन जी का नया गाना नखराली घुमर जारी हुआ है जिसे रूप म्यूजिक ने जारी किया है ।गाने के निर्माता परेश चौधरी है जबकि गाने को धनराज दाधीच ने लिखा है और से अपनी सुरीली राजस्थानी धुन से संवारा है। गुणवंत सेन‌ ने जिससे ये साबित होता है कि राजस्थानी संगीत अभी भी जिंदा है और अपनी अलग पहचान रखता है।विडियो में शशि महेंद्र व एस पी जोधा ने परफॉर्मेंस दी है जबकि गाया है बॉलीवुड सिंगर हमारे शेखावाटी के जिले सीकर की आकांक्षा शर्मा ने गाना शुरू से अंत तक अपनी मधुरता बनाए रखता है और सुनने वाले और देखने वाले के कानों में और आंखों में जादू सा छोड़ जाता है।सिर्फ चार दिन में गाने ने दस हजार व्यूज और एक हजार के करीब लाइक्स क्या लिए हैं।गौरतलब है गुणवंत सेन एक भारतीय संगीत निर्देशक और पटकथा लेखक हैं जो सुजानगढ़ (चुरू)के सेन परिवार से रिश्ता रखते हैं।

उनको फिल्म उद्योग में अपने काम के लिए सबसे ज्यादा जाने जाते हैं,मगर उन्होंने  हिंदी और कोंकणी फिल्मों में भी काम किया है।  उनकी डिस्कोग्राफी में उल्लेखनीय हैं अर्जुन देवा (2001), सबसे बड़ा मुजरिम, पंचायत , एन अनटोल्ड फैक्ट - लतीफ, लीडर , नसीबाचो खेल और सोफिया ।  इनके अलावा, उन्होंने पटकथा भी लिखी है और 2013 की भोजपुरी फिल्म धुरंधर के लिए संगीत दिया है।  वह अभिषेक चड्ढा द्वारा निर्देशित 2017 की हिंदी फिल्म द ग्रेट लीडर से जुड़े हैं, जिसमें अमिताभ बच्चन और जया बच्चन मुख्य भूमिकाओं में थे।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?