जमात-ए-इस्लामी हिंद मुंबई महिला निर्वाचन क्षेत्र के प्रतिनिधिमंडल ने साकी नाका थाने में दिया मेमोरेंडम

By: Khabre Aaj Bhi
Sep 12, 2021
398


मुंबई : खैरानी रोड साकी नाका १२ सितंबर: जमात-ए-इस्लामी हिंद मुंबई महिला निर्वाचन क्षेत्र की ओर से खैरानी रोड साकी नाका थाने में साकी नाका इलाके में एक महिला से दुष्कर्म और उसकी नृशंस हत्या के मामले में ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर मुमताज नजीर शेख, डॉक्टर फरीदा कुंडलिक,आरिफा खलील और खलील शाह मौजूद थे।

ज्ञापन के माध्यम से जमात-ए-इस्लामी इंडिया मुंबई यह मुतालबा चाहता है कि दोषियों को तुरंत पकड़ा जाए और आरोपी को न्याय के कटघरे में लाने के लिए जल्द से जल्द चार्जशीट दाखिल की जाए। देश में रेप जैसे जघन्य अपराध करने वालों को कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए ताकि कोई और यह पाप न कर सके। जिन देशों में बलात्कार जैसे अपराधों के लिए कठोर सजा दी जाती है, हमारे देश को भी अनुशासन अपनाना चाहिए।

हमारे देश भारत में जिसे हमने आजाद कराया,वहां हर घंटे कितनी महिलाओं को इस तरह के जघन्य शोषण,उत्पीड़न और हिंसा का शिकार होना पड़ रहा है, इसलिए देश की सुरक्षा व्यवस्था को बहाल करना समय की सबसे महत्वपूर्ण जरूरत है। इस जघन्य पाप में शामिल सभी क्रूर चेहरों को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे लाया जाना चाहिए और इनके लिए फांसी में तेजी लाई जानी चाहिए।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?