रेल ठहराव आन्दोलनकारीयों और अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व के मध्य समझौता के बाद धरना हुआ समाप्त

By: Md Shaukat
Jul 26, 2021
355

ग़ाज़ीपुर : भूतपूर्व सैनिक सेवा संस्थान गहमर क्षेत्र एवं रेल पुन: ठहराव समिति के तत्वावधान में गहमर रेलवे स्टेशन पर  18 जुलाई से ट्रेनों के पुन: ठहराव हेतु चल रहा धरना अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व और आन्दोलनकारीयों के बीच लिखित समझौते के आधार पर एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया गया, इसी के साथ २६ जुलाई को प्रस्तावित रेल चक्का जाम के कार्यक्रम को भी स्थगित कर दिया गया।

इस संबध में भूतपूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष मारकंडे सिंह ने कहा कि विगत १८ जुलाई से हमारी कई दौर की वार्ता रेल अधिकारियों एवं जिला प्रशासन के लोगो के साथ हुई मगर हमारी माँगो पर कोई सटीक कार्यवाही नहीं हुई। २५ जुलाई की रात पहुँचे अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व ने रेल अधिकारियों से वार्ता कर हमें पंजाब मेल, विभूति एवं मगध एक्सप्रेस के ७ दिनों के अंदर गहमर स्टेशन पर ठहराव का लिखित आश्वासन दिया। जिसके बाद संस्थान ने धरना एवं जाम का कार्यक्रम ७ दिनों के लिए स्थगित कर दिया।

इस संबंध में रेल पुन: ठहराव समिति के संयोजक हृदय नारायण सिंह ने कहा कि हमारी ६ ट्रेनों में ३ ट्रेनों के ७ दिनों के अन्दर ठहराव का लिखित आश्वासन दिया एवं ३ अन्य ट्रेनों का ठहराव भी 1 माह के अंदर कराये जाने का वादा किया है। हम जिला प्रशासन पर भरोसा रखते हुए इस धरने को स्थगित कर रहे हैं यदि ७ दिनों में ठहराव नहीं हुआ तो हम पुन: आन्दोलन पर बाध्य होगें।

इस संबंध में अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व ने आन्दोलनकारियों से वार्ता करते हुए कहा कि हम जिलाधिकारी महोदय के निर्देश पर सैनिकों के सम्मान में रेलवे के आलाधिकारीयों से लगातार संम्पर्क में थे, हमने उन्हें समय देने के लिए मजबूर किया। देर रात ए.डी.आर.एम(आपरेशन) ने मोबाइल पर ७ दिनों के अंदर ठहराव करने की बात जिलाधिकारी महोदय से कही जिसकी रिकार्डिंग आन्दोलनकारियों को सुना कर व लिखित में देकर धरना व रेल जाम स्थगित कराया गया।

धरने के समाप्ति पर भूतपूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष मारकंडे सिंह ने पूरे क्षेत्रवासियों, धरने में प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने वाले नागरिकों, बार एशोशियेसन सेवराई, व्यापार मंडल गहमर का आभार व्यक्त किया। संचालन अखंड गहमरी ने किया इस अवसर पर भूतपूर्व सैनिक सेवा संस्थान महामंत्री शिवानंद सिंह, पुन: ठहराव समिति के संयोजक संचालक सुधीर सिंह,अखंड गहमरी, प्रशासक श्री हरेराम सिंह, समिति के कार्यकारणी सदस्य संजय सिंह, कामदेव सिंह , अमित सिंह सिकरवार , मेहन्द्र प्रताप, अभिषेक सिंह चंदन,कुनाल सिंह,आन्नद मोहन सिंह जी,शशि सिंह झुन्नु जी,प्रशान्त सिंह,मिथिलेस गहमरी, व्यापार मंडल के अध्यक्ष रविन्द्र सिंह,महामंत्री दुर्गा चौरसिया बार ऐशोसियसन सेवराई के अध्यक्ष एडवोकेट अशोक सिंह जी, पूर्व प्रधान मुरली कुशवाहा,सिंटू सिंह मौजूद रहे।


Md Shaukat

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?