ग्राम प्रधान संघ का सर्वसम्मति से चुनावहुआ संम्पन्न, गायत्री अजय सिंह ब्लॉक अध्यक्ष ,आजाद खां बने कोषाध्यक्ष

By: Izhar
Jun 15, 2021
435


By:मो.शौकत खां

बारा: विकासखंड भदौरा के ग्राम प्रधान संघ का चुनाव काफी गहमागहमी के बीच सोमवार को संपन्न हुआ। जिसमें ग्राम सभा करहिया प्रधान गायत्री अजय सिंह ब्लॉक अध्यक्ष व ग्राम प्रधान बारा आज़ाद खां कोषाध्यक्ष चुने गए ।


पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार भदौरा ब्लाक के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों की ब्लॉक सभागार में जिलाअध्यक्ष मदन सिंह यादव के नेतृत्व एक बैठक संपन्न हुई।जिसमें सर्वसम्मति से भदौरा ब्लाक प्रधान संघ के पदाधिकारियों चयन किया गया। इस प्रक्रिया में ग्राम सभा करहिया की प्रधान गायत्री अजय सिंह ब्लॉक अध्यक्ष,ग्राम प्रधान अरंगी सोनू कुशवाहा ब्लॉक उपाध्यक्ष,ग्राम प्रधान मगरखाई अनिल यादव महामंत्री और ग्राम प्रधान बारा आजाद खां को कोषाध्यक्ष बनाया गया।


बैठक की अध्यक्षता कर रहे शब्बीर अहमद ने  अपने सम्बोधन में कहा कि सभी नव निर्वाचित पदाधिकारी ग्राम प्रधानों के हित में इमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वाहन करेंगे। नव नियुक्त कोषाध्यक्ष आजाद खां ग्राम प्रधान बारा ने कहा कि ग्राम प्रधानों का हित हमारे लिए सर्वपरी है। अधिकारियों या कर्मचारियों द्वारा प्रधानों का शोषण कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हमारी टीम इसके लिए हमेशा तत्पर रहेगी।

इस अवसर पर पवन कुमार,तौसीफ खां,सुभाष यादव,राम इकबाल सिंह यादव,विनय गुप्ता, भोला यादव,संतोष यादव,प्रदीप राजभर,राम प्रवेश कुशवाहा,डॉक्टर राम प्रवेश कुशवाहा आदि ग्राम प्रधान मौजूद रहे।


Izhar

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?