दिपावली पर्व को देखते हुए नगर मे शान्ति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मुख्यालय,स्टेशन रोड़ पैदल भ्रमण

By: Izhar
Nov 15, 2020
262

सेवराई : स्थानीय सेवराई चौकी प्रभारी राजेश बहादुर सिंह मय हमराह फोर्स के साथ दिपावली पर्व को देखते हुए नगर मे शान्ति व्यवस्था बनाए रखने के लिए  भदौरा बाजार व सतरामगंज  बाजार,सेवराई तहसील मुख्यालय,स्टेशन रोड़ पैदल भ्रमण किया। क्षेत्र में भ्रमण के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों वाहनों की भी चेकिंग की गई। चौकी प्रभारी राजेश बहादुर सिंह के द्वारा कोविड-१९ के उल्लंघन करने वाले तीन लोगों का चालान कर १२५० रूपये जुर्माना वसूला गया। इसके साथ साथ बाइक पर तीन लोग द्वारा सवारी करने पर ५ और बीना हेलमेट के २ मिलाकर ७ लोगों का ई चलान भी  किया गया। चेकिंग के दौरान लोगों मे अफरातफरी का माहौल देखने को मिला।


Izhar

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?