सामाजिक समरसता को साकार कर रही भाजपा

By: Khabre Aaj Bhi
Aug 24, 2020
517

रिपोर्ट: नवनीत मिश्र 

मछलीशहर : भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास के मूलमंत्र पर निरंतर आगे बढ़ रही है।जिसका परिणाम है कि आज केंद्र व प्रदेश की जनता में भाजपा का विश्वास निरंतर बढ़ता जा रहा है।जिससे विपक्ष घबराया हुआ है और वह राम और परशुराम के बीच भेद कर रही है।

उक्त बातें मछलीशहर के भाजपा जिलाध्यक्ष रामविलास पाल ने मछलीशहर स्थित तरुणमित्र कार्यालय पर सदीक्षा भेंट के दौरान कही।उन्होंने ने विपक्ष के आड़े हाथो लेते हुए कहा कि सपा-बसपा अपने पिछले शासनकाल में जनता का विश्वास खो चुकी है।वह अब हतास व निराश है।जिससे विपक्ष अब राम और परशुराम में अंतर करके लोगो को बरगलाना चाहती है।लेकिन यह जनता है सब जानती है।भाजपा में ही सबकी सुरक्षा व सम्मान निहित है।तरुणमित्र कार्यालय पर उपस्थित जिलाध्यक्ष ने अखबार को शुभकामनाये दी।उनके साथ महामंत्री राजेन्द्र श्रीवास्तव,जिला मिडिया प्रभारी अनुराग सिन्हा,सेक्टर प्रभारी इन्द्रेश तिवारी,प्रियांशु चौरसिया,अभिषेक यादव,धर्मेन्द्र तिवारी सहित पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?