ज्येष्ठ अभिनेता राहुल सोलापूरकर के बयान का विरोध

By: Surendra
Feb 16, 2025
261

नवी मुंबई : 14 फरवरी 2025 – हिंदवी स्वराज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज और विश्वरत्न भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के बारे में दिए गए ज्येष्ठ अभिनेता राहुल सोलापूरकर के बयान का विरोध करने के लिए संविधान रक्षक भारतीय नागरिक सानपाड़ा विभाग की ओर से वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक, सानपाड़ा, नवी मुंबई को आज शुक्रवार, 14 फरवरी 2025 को ज्ञापन सौंपा गया।

इस अवसर पर विभाग प्रमुख आयु. बाबाजी इंदोरे, उपविभाग प्रमुख सुनील बैसाणे, शाखा प्रमुख रवि शिंदे, और सम्यक प्रतिष्ठान के अंतर्गत बोधीवृक्ष विहार सानपाड़ा संस्था के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

उपस्थित गणमान्य व्यक्ति:संस्था पदाधिकारी: रघुनाथ कांबले, संजय कांबले, सोमनाथ उघाडे, अशोक कांबले, अशोक नेप्ते, सूर्यकांत भंडारे, गौतम कांबले मुख्य कार्यकर्ता: एस. एन. गवई, सुरेश जाधव बौद्धाचार्य: बी. बी. खरात गुरुजी, धनंजय खंडे गुरुजी संविधान रक्षक संगठन की ओर से राहुल सोलापूरकर के बयान की कड़ी निंदा की गई और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई गई।


Surendra

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?