To view this video please enable JavaScript, and consider upgrading to a web browser that supports HTML5 video
मुंबई : दिल्लीः बालगंधर्व अकादमी के माननीय प्रबंध निदेशक, श्री किशोर कुमार जी व को शिक्षा, संस्कृतिक क्षेत्र में राष्ट्रीय, आंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने अमुल्य योगदान एवं सामाजिक क्षेत्र में विशेष कार्यो के लिए भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों एवं विरासत के संवर्धन के लिए किये अथक परिश्रम एवं सफल प्रयासों के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार भारत श्री राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया गया है। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार उन्हे भारत के सर्वोच्य सम्मान पद्मश्री पुरस्कार प्राप्त डॉ. विजयकुमार शाह, लेफ्टिनेंट जनरल श्री. बि.एस. सिसोदिया (इंडियन आर्मी), एअर मार्शल श्री. शशीकर चौधरी (इंडियन एअर फोर्स), जेष्ठ अभिनेता राजीव वर्मा एवं चक दे इंडिया मुव्ही फेम, भारत हॉकी टीम के गोलकीपर ऑलिंपिक विनर मा. श्री. मीर रंजन नेगी सर के हाथों से दिया गया। यह अकादमी भारतीय फिल्म, थिएटर और प्रदर्शन कला में एक विरासत है, जो उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा और प्रशिक्षण सुविधाएं प्रदान करती है, जो उद्योग मानकों को पूरा करती हैं और विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्रदान करती है।
बालगंधर्व अकादमी की विरासत कला उत्कृष्टता को बढ़ावा देने में है, और इसकी प्रतिबद्धता भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों और लोक कला परंपराओं को संरक्षित और संरक्षित करने के लिए है। अकादमी के प्रबंध निदेशक, श्री किशोर कुमार ने कहा, "हमारा मिशन भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों और लोक कला परंपराओं को संरक्षित और संरक्षित करना है, और हमारा उद्देश्य महिला सशक्तिकरण, कलाकार सशक्तिकरण और भारतीय सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए काम करना है।"
अकादमी की प्रतिबद्धता और प्रयासों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त हुई है, और यह अकादमी भारतीय फिल्म, थिएटर और प्रदर्शन कला के क्षेत्र में एक प्रमुख संस्थान के रूप में उभरी है। बालगंधर्व कला अकादमी राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त संस्थान है एवं सम्माननीय मुख्य संचालक, अकादमी के प्रमुख श्री. किशोर कुमार जी को अपने अमुल्य योगदान एवं सराहनीय शैक्षिक एवं सामाजिक कार्यों के लिए कई राष्ट्रीय, राज्यस्तरीय सम्मान, पुरस्कारों सें सम्मानित किया गया है, जिसमें केंद्रिय उद्योग मंत्री श्री. नारायण राणे जी द्वारा एमएसएमई अवॉर्ड, राज्यपाल पुद्दुचेरी एवं पहली महिला आईपीएस अधिकारी द्वारा इंडियन आइकॉन अवॉर्ड, दादासाहेब फालके इंटरनेशनल सिने अवॉर्ड, भारत न्याय राष्ट्रीय पुरस्कार, सरदार पटेल लीडरशिप अवॉर्ड एवं अन्य कई सारे पुरस्कार शामिल है।
बालगंधर्व अकादमी को भारत की सर्वश्रेष्ठ, सबसे विश्वसनीय और सबसे प्रतिष्ठित संस्थान के रूप में मान्यता प्राप्त हुई है, जो फिल्म, थिएटर और प्रदर्शन कला के क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए प्रतिबद्ध है। अकादमी के छात्रों और कलाकारों को शुभकामनाएं दी हैं, और अकादमी के मेहमानों को धन्यवाद दिया है, जिन्होंने इस आयोजन को सफल बनाने में अपना योगदान दिया है।
इस अवसर पर अकादमी के सम्माननीय मुख्य संचालक, श्री. किशोर कुमार जी ने कहा की, अकादमी भारतवर्ष की सर्वश्रेष्ठ और सर्वोत्तम विश्वसनीय अकादमी संस्थान का अपना स्थान सदैव बनाए रखेगी। चक दे इंडिया मुव्ही फेम जो सिनेमा इन्हीं के जीवन पर आधारित है।, भारत हॉकी टीम के गोलकीपर ऑलिंपिक विनर मा. श्री. मीर रंजन नेगी सर ने एवं एअर मार्शल श्री. शशीकर चौधरी जी एवं अन्य सभी अतिथियों ने मा. संचालक, श्री. किशोर कुमार जी को विशेष शुभकामनाएं दी, कार्य को विस्तृत रुप से जान, समझ उसे खूब सराहा एवं भविष्य में भी ऐसे ही कार्यरत रहे तथा भारतीय कला, शिक्षा, संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सदैव कार्यरत रहेंगे ऐसी आशा व्यक्त की। अकादमी के भविष्य में राष्ट्रीय, आंतरराष्ट्रीय आयोजनों के लिए शुभकामनाएं दी।
Reporter - Khabre Aaj Bhi
0 followers
0 Subscribers