To view this video please enable JavaScript, and consider upgrading to a web browser that supports HTML5 video
इस अवैध हुक्का पार्लर पर खारघर पुलिस क्यों मेहरबान??? शिकायत पर भी कार्यवाही नहीं
नवी मुंबई : नवी मुंबई के खारघर शहर में दिन पर दिन विकासित होते जा रहा है। खारघर में अधिकतर शिक्षा संस्थान देखे जाते है जिसके कारण खारघर शहर को शिक्षा के केंद्र के रूप में भी लोगों द्वारा देखा जाता है। इस खारघर शहर में पिछले कई महीनों से कई अवैध धंधे शुरु हो गए हैं। खारघर शहर में कई सारे अवैध हुक्का पार्लर है, जिसमे से "वाइब्स कैफे" नामक हुक्का पार्लर काफी चर्चा में रहता हैं। इस हुक्का पार्लर के मालिक मदन गुलज़ार को पुलिस प्रशासन का कोई भय नहीं है। यह हुक्का पार्लर रात भर शुरु रहता है, यहां कम उम्र के युवक व युवतियों को सुगंधित तंबाकू युक्त हुक्का परोसा जाता है। यह अवैध हुक्का पार्लर गुडविल सोसाइटी, सेक्टर ८, खारघर में स्थित है। इस हुक्का पार्लर की शिकायत कई बार पुलिस प्रशासन से किया गया लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। देर रात तक चल रहे वाइब्स कैफे की शिकायत ११२ पर करने पर खारघर पुलिस ठाणे के पुलिस शिकायतकर्ता को ही डराने की कोशिश करते हैं। इस हुक्का पार्लर से आए दिन युवाओं को नशे की लत लगते जा रही है।
देर रात हुक्का पार्लरों में युवा व नौजवान मौज-मस्ती व नशा करने आते हैं। इस अवैध हुक्का पार्लर के कारण स्थानीय नागरिकों को काफ़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार इस अवैध हुक्का पार्लर की शिकायत भी किया गया परंतु कोई कार्यवाही नहीं हुई। ऐसे में नागरिक पुलिस प्रशासन से इस अवैध हुक्का पार्लर के विरूद्ध कार्यवाही की गुहार लगा रही है।
खारघर पुलिस की मेहरबानी से हुक्का पार्लर शुरू
इस अवैध हुक्का पार्लर पर कुछ महीने पहले भी कार्यवाही किया गया है। देर रात तक शुरु इसका हुक्का पार्लर के मालिक मदन गुलज़ार को किसी प्रशासन का कोई भय नहीं है। पुलिस से शिकायत करने पर भी कोई कार्यवाही नहीं, खारघर पुलिस प्रशासन आखिरकार कार्यवाही के लिए किसके आदेश का इंतजार कर रही है। शिकायत करने पर शिकायतकर्ता को पुलिस द्वारा डराया धमकाया जाता है। स्थानीय लोगों की प्रशासन से कार्यवाही की मांग तेज़।
Reporter - Khabre Aaj Bhi
0 followers
0 Subscribers