नूतन महिला मंडल, वाशी का वार्षिक उत्सव धूमधाम से संपन्न

By: Surendra
Mar 19, 2023
349


नवी मुंबई  : नवी मुंबई का प्रथम महिला मंडल व नवी मुंबई महानगरपालिका के उत्कृष्ट पुरस्कार से सम्मानित नूतन महिला मंडल, वाशी का वार्षिक समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ।

वाशी के साहित्य मंदिर सभागृह में आयोजित इस समारोह में संस्था के ४ वर्षों के कार्यकाल में हुए विविध प्रतियोगिताओं में विजेता रहे प्रतियोगियों को पूर्व नगरसेविका दिव्या गायकवाड़ के हाथों पुरस्कृत किया गया।इस अवसर पर श्रीमती गायकवाड़ ने संस्था की अध्यक्षा सरयू देशपांडे व उनके सहयोगियों द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए संस्था को सदैव यथासंभव अपना सहयोग  देने का आश्वासन दिया।उल्लेखनीय है कि नूतन महिला मंडल  गत ४७ वर्षों से अनवरत सामाजिक तथा शैक्षणिक क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।


Surendra

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?