डॉ डीएन गुप्ता की 95 वर्ष की आयु में असामयिक निधन, क्षेत्र वासियों में शोक की लहर

By: Izhar
Aug 07, 2022
371

सेवराई : (गाजीपुर) वयोवृद्ध चिकित्सक व सामाजिक कार्यकर्ता डॉ डीएन गुप्ता की 95 वर्ष की आयु में असामयिक निधन हो गया जिससे क्षेत्र वासियों में शोक की लहर दौड़ गई है।

गौरतलब हो कि डॉक्टर डीएन गुप्ता चिकित्सा क्षेत्र में करीब 60 वर्षों से सक्रिय थे एवं राजनीतिक रूप से बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी व गाजीपुर सदर व दिलदार नगर विधानसभा से विधायक के प्रत्याशी रहे हैं इन्होंने हमेशा गरीबों शोषित समाज एवं पिछड़ों के न्याय एवं उत्थान के लिए हमेशा संघर्ष करते रहे हैं या मूल रूप से गहमर के रहने वाले थे। इनका अंतिम संस्कार गहमर के नरवा गंगा घाट पर रविवार को किया गया। वही निधन की सूचना पर क्षेत्र के लोगों द्वारा शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया गया। इनके निधन पर क्षेत्र में शोक व्याप्त हैं।


Izhar

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?