दो सगी बहनें घर से लापता, परिजनों को अपहरण की आशंका

By: Khabre Aaj Bhi
Sep 16, 2021
397

पीड़ित के तहरीर पर गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुटी

by : शिवप्रसाद अग्रहरि

जौनपुर : जौनपुर जिले के सिकरारा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा भरसवां में दो सगी बहनें अचानक घर से लापता हो गई। परिजनों द्वारा उनकी काफी खोजबीन की गई, लेकिन कही भी उनका पता नहीं चला। अंत में निराश होकर परिजनों द्वारा पुलिस को तहरीर दी गयी। पुलिस ने गुमशुदगी का रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई।

इस संबंध में बताते चलें कि भरसवां गांव निवासी ग्राम प्रधान जगन्नाथ मौर्या का एक मकान मछलीशहर चुंगी चौराहे के अगल बगल स्थित है। विगत १२ सितंबर को उनकी दो लड़कियां क्रमशः प्रियंका मौर्य २१,प्रतिभा मौर्य १९ भरसवां स्थित अपने घर से मछलीशहर अपने मकान पर जाने के लिए निकली थी। लेकिन देर शाम तक उक्त मकान पर नही पहुचने पर परिजन चिंतित होने लगे। इसके बाद इधर उधर खोजबीन शुरू कर दिया।

गांव के चिर परिचितों व नात रिश्तेदारों के यहां पता लगाने के बाद भी कुछ पता नही चल सका। परिजनों के अनुसार दोनों लड़कियां मछलीशहर के मकान पर जाने के लिए विगत १२ सितंबर को सुबह ११ बजे निकली थी, जिनका अभी तक कोई अता पता नहीं चल पाया। पांच दिन से लापता बेटियों के लिए परेशान परिजन अपहरण होने की आशंका जता रहे है। फिलहाल बेटियों के गायब होने की लिखित जानकारी ग्राम प्रधान ने स्थानीय थाने पर दे दिया है। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करते हुए परिजनों से कॉल डिटेल के आधार पर मामले की छानबीन में जुट गई। उक्त गायब दोनों बेटियां  मछलीशहर स्थित बिहारी महाविद्यालय में अध्ययनरत प्रियंका मौर्य बीए तृतीय वर्ष व प्रतिभा मौर्य बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?