Acb ने लेखपाल को पांच हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ किया गिरफ्तार

By: Khabre Aaj Bhi
Sep 10, 2021
242

गाजीपुर : शुक्रवार को एंटी करप्शन की टीम ने  औड़िहार बाजार में एक लेखपाल को पांच हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। बतादें कि खानपुर थाना क्षेत्र के गौरी गांव निवासी मूलचंद यादव ने एक सप्ताह पूर्व भ्रष्टाचार निवारण संगठन वाराणकी की टीम से क्षेत्रीय लेखपाल की शिकायत की थी। कहा था कि लेखपाल द्वारा जमीन की पैमाइस आख्या लेने के नाम पर पांच हजार की रिश्वत मांगी जा रही है। इस पर टीम शुक्रवार को औड़िहार बाजार में पहुंची। बाजार के मेन रोड पर जैसी ही पीड़ित ने रंग लगा रिश्वत का पैसा लेखपाल के हाथ में दिया, टीम ने उसे उसी दौरान रंगे हाथ दबोच लिया।

जब टीम ने लेखपाल का धुलवाया तो रंग छूटने लगा। टीम ने घुस में दिए गए पांच-पांच सौ के दस नोट को  कब्जे में ले लिया। टीम आरोपी लेखपाल जौनपुर जिला के जलालपुर थाना के छितौना निवासी प्रमोद कुमार चौधरी को सैदपुर कोतवाली लाई। उसके बाद लिखा-पढ़ी के बाद आरोपी लेखपाल को अपने साथ लेकर चली गई। टीम में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार दीक्षित, निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल सुनील सिंह, सुनील यादव, मुरारी लाल प्रथम, सुनील कुमार भारती, मुख्य आरक्षी चालक अश्वनी कुमार पांडेय शामिल रहे।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?