प्रथम दिवस श्रावण मास पर आज गंगा गोमती के पावन घाट पर सामूहिक रुद्राभिषेक का वृहद आयोजन

By: Khabre Aaj Bhi
Jul 25, 2021
375


सुलतानपुर: श्रावण मास के प्रथम दिवस आज रविवार को आदि गंगा गोमती के पावन घाट पर सामूहिक रुद्राभिषेक का वृहद आयोजन किया गया, जिसमें दर्जनों भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का सपरिवार रुद्राभिषेक किया। 

चौक स्थित हनुमानगढ़ी के पुजारी पंडित रमाकांत पांडेय ने सावन मास पर प्रथम दिवस रुद्राभिषेक का आयोजन किया जिसमें उन्होंने श्रावण मास के महत्व और रुद्राभिषेक के पुण्य की जानकारी दी। उन्होंने इस अवसर पर अपने जीवन से एक बुराई त्यागने का भी संकल्प दिलाया। पंडित रमाकांत ने बताया कि यह हम सब का सौभाग्य है कि आज गंगा गोमती के पावन तट पर भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक करने का लाभ पा रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह आयोजन अगस्त मास के प्रथम सप्ताह तक निरंतर चलेगा।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?