तहसीलों पर जमकर गरजे सपाई, सरकार पर सत्ता के दुरुपयोग का लगाया आरोप

By: Md Shaukat
Jul 15, 2021
269



गाज़ीपुर: समाजवादी पार्टी ने क्षेत्र पंचायत एवं जिला पंचायत के अध्यक्षों के चुनाव में भाजपा सरकार द्वारा की गई धांधली और लोकतंत्र की हत्या के विरोध में गुरुवार को तहसील स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए पार्टी की तरफ से हर कार्यकर्ता को निर्देश जारी किए गए थे। वहीं सपा के इस प्रदर्शन को लेकर प्रशासन भी अलर्ट रहा। जमानिया और सेवराई तहसील पर पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह के नेतृत्व में जबकि जिला मुख्यालय पर विधायक वीरेंद्र यादव के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया गया। वही सैदपुर में विधायक सुभाष पासी ने मोर्चा संभाले रखा। पूरे उत्तर प्रदेश में राज्य सरकार के खिलाफ तहसील मुख्यालय पर सपा का प्रदर्शन हुआ। महंगाई, युवाओं की बेरोजगारी, खराब स्वास्थ्य व्यवस्था, हत्या व अन्य आपराधिक घटनाओं का विरोध किया गया। इसके साथ ही जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख चुनाव में भाजपा द्वारा की गई कथित धांधली का भी विरोध सपा नेताओं ने जोरदार तरीके से किया। 


Md Shaukat

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?