मदन जाधव की कांग्रेस वीजेएनटी सेल के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में की गई नियुक्ति

By: Khabre Aaj Bhi
Jul 02, 2021
228

मुंबई : मदन जाधव को महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तहत विमुक्त जाति और भाटक्य जमाती (वीजेएनटी) सेल के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। बंजारा और खानाबदोश समुदायों में उनके काम को ध्यान में रखते हुए, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने हरित क्रांति के प्रणेता और पूर्व मुख्यमंत्री वसंतराव नाइक की जयंती के अवसर पर आयोजित एक समारोह में मदन जाधव को नियुक्ति पत्र सौंपा।

अखिल भारतीय कांग्रेस महासचिव राजीव शुक्ला, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष चंद्रकांत हांडोर, उपाध्यक्ष संजय राठौर, मोहन जोशी, हुसैन दलवई, प्रदेश प्रवक्ता अतुल लोंधे, सचिव संजय जादे पाटिल, मुंबई कांग्रेस उपाध्यक्ष जिया-उल-रहमान, डॉ. गजानन देसाई, युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष मिलिंद खराडे, देवानंद पवार, मधु चव्हाण, प्रमोद मोरे, शाह आलम शेख, ठाणे जिलाध्यक्ष राकेश पाटिल, कांग्रेस नेता मोइन काजी, भरत राठौड़, राजाराम पवार, लक्ष्मण म्हस्के, डॉ. प्रियंका राठौर व अन्य मौजूद रहे।

मदन जाधव पिछले १०-१५ वर्षों से समाज सेवा में अग्रणी हैं। वह कल्याण में तिज महोत्सव एक्शन कमेटी के अध्यक्ष हैं और इस समिति की ओर से वह कल्याण और मुंबई क्षेत्र सहित सभी बंजारा और खानाबदोश समुदायों को एकजुट करने का प्रयास कर रहे हैं। मदन जाधव के कार्यों को ध्यान में रखते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी दी गई है और प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने उन्हें उनके भविष्य के काम के लिए बधाई दी है.


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?