अवैध शराब के साथ दो तस्करों को पुलिस किया गिरफ्तार

By: Izhar
Feb 01, 2021
194

गहमर: जनपद गाजिपुर पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के अंर्तगत  बारा चौकी इंचार्ज कृष्ण प्रताप सिंह द्वारा अवैध शराब  के साथ दो तस्करों को   किया गिरफ्तार।  मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह मुखबिर से सूचना मिली  दो  व्यक्ति  अवैध शराब के साथ बिहार जाने कि फिरकात में हैं। चौकी प्रभारी बीना समय गवायें अपने हमराहियों के साथ  क्षेत्र के भतौरा पुलिया के पास सुबह ही संदिग्धों की जांच शुरू कर दी। तभी दो युवक एक झोले के साथ दिखाई दिए। संदेह होने पर पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो उसमें से 45 शीशी देशी ब्लू लाइम शराब  बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में  गिरफ्तार युवकों ने अपना नाम  दीपक कुमार पुत्र कमलेश सिंह एवं गोविन्द कुमार पुत्र हरि नारायण महतो निवासीगण नवादाबेन, थाना उदवंतनगर, भोजपुर, बिहार बताया। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाई कर जेल भेज दिया।


Izhar

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?