आत्मनिर्भर भारत अभियान से प्रेरित हो रहा है युवा वर्ग: : अभय सिंह

By: Khabre Aaj Bhi
Jan 24, 2021
812

by : नवनीत मिश्र 

संत कबीर नगर : खजनी बाजार के शुक्ला काम्प्लेक्स स्थित एन.डी. कलेक्शन का उद्घाटन दिग्विजयनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गोरखपुर के छात्रसंघ अध्यक्ष अभय सिंह के कर कमलों द्वारा किया गया। उद्घाटन के पश्चात उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए अध्यक्ष अभय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के आत्मनिर्भर भारत के अभियान से प्रेरित युवा इसी तरह आगे बढ़े जिससे राष्ट्र प्रगति के पथ पर अग्रसर हो और वैश्विक स्तर पर हिन्दुस्तान का नाम रोशन हो।  इस अवसर पर प्रमुख रूप से अवनीश मिश्रा, अभिषेक शुक्ला भरसाड, प्रियांशु सिंह,शुभम सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?