शिक्षक राजनीति में आधी सदी तक 'राज' करने वाले पूर्व MLC ओम प्रकाश शर्मा का निधन

By: Khabre Aaj Bhi
Jan 17, 2021
363

मेरठ : शिक्षक राजनीति में आधी सदी तक अपना दबदबा कायम रखने वाले पूर्व एमएलसी ओम प्रकाश शर्मा का शनिवार की शाम आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन के बाद शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। देर रात तक शास्त्रीनगर स्थित एक्स एमएलसी के आवास पर सांत्वना देने वालों का तांता लगा रहा। जानकारी के मुताबिक, लगभग ८८ वर्षीय ओम प्रकाश शर्मा को सुबह पेचिश की शिकायत हुई थी। इसके बावजूद वह दोपहर को डीआईओएस कार्यालय पर होने वाले शिक्षकों के धरने में शामिल हुए। यहां उन्होंने यूपी सरकार के डिग्री कॉलेजों के निजीकरण किए जाने के प्रस्ताव पर आक्रोश जाहिर करते हुए अब एमएलसी ना होने पर अफसोस भी जाहिर किया था। इसके बाद वह अपने घर वापस लौटे मगर शाम को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। इसके कुछ देर बाद ही उन्होंने दम तोड़ दिया। पूर्व एमएलसी ओम प्रकाश शर्मा के निधन की जानकारी मिलते ही शोक की लहर दौड़ गई। तमाम शिक्षाविदों सहित राजनीतिक दलों से जुड़े कई लोग उनके घर पर सांत्वना देने पहुंचे।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?