उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है चारों तरफ अपराध की आई बाढ़

By: Khabre Aaj Bhi
Oct 27, 2020
328


रिपोर्ट' मो. हारून

जौनपुर : भाजपा अपने वादे को भुल गईं हैं यु,पी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है चारों तरफ अपराध की बाढ़ आ गई है कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लु 

जौनपुर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। चारों तरफ अपराध की बाढ़ आ गई है। भाजपा की कथनी व करनी में अंतर है।अजय कुमार लल्लू जौनपुर विधानसभा क्षेत्र में मल्हनी उपचुनाव के दौरान पार्टी के प्रत्याशी डा.राकेश मिश्र मंगला गुरू के समर्थन में रामदयालगंज बाजार में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। कहा कि भाजपा अपने वादे को भूल गई है। किसानों, मजदूरों व नौजवानों के साथ धोखा किया गया है

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं, जिसका ताजा उदाहरण हाथरस व बलरामपुर की घटना है। कांग्रेस जुल्म व ज्यादती के खिलाफ लगातार संघर्ष जारी रखेगी। हम जेल जाने से डरने वाले नहीं हैं। भाजपा सरकार हमें जेल में भेजकर डराने का काम कर रही है, उससे हम कतई विचलित होने वाले नहीं हैं।लल्लू ने कहा कि भाजपा सिर्फ लुभावने वादे करती है, किसानों की आय दोगुना करने के मामले में केंद्र सरकार ने किसानों को भ्रमित करने का काम किया है। उत्तर प्रदेश में बदहाली का दौर चल पड़ा। कांग्रेस का समर्थन करने से ही प्रदेश का भला होगा।पूर्व विधायक अजय राय ने कहा कि उत्तर प्रदेश में विकास की धारा को आगे बढ़ाने का काम कांग्रेस ही कर सकती है।भाजपा सिर्फ जुमले वाली पार्टी है।इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष पण्डित ललितेश पति त्रिपाठी पूर्व विधायक, महासचिव मकसूद खान, सरिता पटेल, सौरभ शुक्ला, प्रजानारायन शर्मा, मुफ़्ती, पंकज सोनकर, विकास तिवारी, सत्यवीर सिंह,धर्मेंद्र निषाद, गौरवसिंह, आदि उपस्थित रहे।अध्यक्षता जिलाध्यक्ष फ़ैसल हसन तबरेज़ व संचालन उस्मान अली व आभार अशोक पांडेय ने किया।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?