आम आदमी पार्टी महिला शक्ति की प्रतीक नीलम यादव के नेतृत्त्व में जिला कार्यालय प्रयागराज में हुई शानदार बैठक एवं सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम

By: Khabre Aaj Bhi
Sep 28, 2020
238

by : जावेद बिन अली 

प्रयागराज : आम आदमी पार्टी महिला शक्ति की एक बेहद महत्वपूर्ण बैठक आज पार्टी की महिला प्रदेश अध्यक्ष नीलम यादव के दिशा निर्देशन में आप जिला कार्यालय नैनी प्रयागराज में सम्पन्न हुई। इस बैठक में आप पार्टी से प्रेरित होकर अनेक महिलाओं ने सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष द्वारा श्रीमती बिनीता सिंह,इरम अहमर,श्रीमती अंजली यादव जी,श्रीमती सुनीता त्यागी,श्रीमती रीना राय,श्रीमती सविता सिंह , सुनैना जी , श्रीमती सारा कुरैशी जी,श्रीमती अभिलाषा गौतम जी,श्रीमती पूनम वार्ष्णेय जी आदि को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए महिला प्रदेश अध्यक्ष नीलम यादव ने कहा कि आम आदमी पार्टी शीर्ष नेतृत्व उत्तर प्रदेश में पार्टी को एक सक्रिय, सशक्त और व्यवहारिक विपक्ष के रूप में स्थापित करने में जुटा हुआ है, ऐसे समय में महिला कार्यकर्ताओं की ज़िम्मेदारी बेहद अहम हो जाती है। उन्होंने कहा कि महिला सरोकार से जुड़े मुद्दों के लिए निर्णायक संघर्ष करने के लिए एक मजबूत महिला संगठन होना बेहद आवश्यक है।

महिला प्रदेश अध्यक्ष नीलम यादव ने महिला अध्यक्ष पूनम सिंह एवं महासचिव सानिया मिर्जा को व को एक महीने के भीतर ज़िला कार्यकारिणी, विधानसभा कार्यकारिणी व नगर कमेटी पूर्ण कर लेने हेतु निर्देशित किया। अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में उत्तर प्रदेश में जंगलराज कायम है। योगीराज में बच्चियां और महिलाएं स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रही हैं

प्रदेश सचिव सुल्ताना हनीफ ओझा ने कहा कि महिला सुरक्षा को लेकर आम आदमी पार्टी लगातार सक्रीय रही है और महिला सरोकार से जुड़े मुद्दे आम आदमी पार्टी की पहली प्राथमिकताओ में शामिल हैं ।बैठक में प्रयागराज जिला अध्यक्ष एवं महासचिव के अतिरिक्त जिला उपाध्यक्ष ललिता अग्रवाल जी एवं कई महिला सदस्य उपस्थित रहीं*।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?