७४ वां गणतन्त्र दिवस के अवसर पर सर्वधर्मीय विकास मंच संस्था के पद अधिकारियों ने किया झेंडा रोहण

By: Khabre Aaj Bhi
Aug 15, 2020
805


रिपोर्ट : सुरेन्द्र सरोज 

नवी मुंबई : आज हम देश का ७४ वां स्वाधीनता दिवस मना रहें है। लेकिन इतने सालो बाद भी हम आजाद नहीं हो पाए हैं। देश पूर्ण रूप से तभी आजाद हो पाएगा जब जात-पात, ऊंच-नीच ,गरीबी तथा अशि क्षा जैसी मूलभूत समस्याओं से निजात मिल सके। ऐसा उदगार अपना दल के महाराष्ट्र राज्य प्रभारी महेंद्र वर्मा ने व्यक्त किया । श्री वर्मा सर्वधर्मीय विकास मंच द्वारा वाशी स्टेशन के प्रांगण में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में बोल रहे थे।श्री वर्मा ने आगे कहा लोगो में देश प्रति सोच में काफी बदलाव आ गया है। आजकल लोग जिस  प्रकार सोशल मीडिया के माध्यम से खुलकर अपना नजरिया अथवा सोच लिखते हैं। वह निश्चित तौर पर एक आजाद भारत का सपना है। श्री वर्मा ने कहा कि पड़ोसी मित्र देश जो पहले हमारे साथ थे।

उन्हें दोबारा अपने साथ मिलाने के बाद ही अखंड भारत का सपना साकार हो सकता है। सामाजिक दूरी के साथ आयोजित इस समारोह में सर्वधर्मीय विकास मंच के अध्यक्ष मेघनाथ भगत, नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मृति सस्थान के अध्यक्ष विनोद प्रधान , जनकल्याण सामाजिक संस्था के अध्यक्ष राजेश शर्मा, नवी मुंबई राकापा तालुका अध्यक्ष बालकृष्ण खोपडे ,माने ट्रांसपोर्ट के अध्यक्ष प्रणय ढवले, ने भी अपने विचार व्यक्त किए। समारोह के दौरान ध्वजारोहण महेंद्र वर्मा के हाथों किया गया। इस अवसर पर जनकल्याण सामाजिक संस्था के उपाध्यक्ष लालजी शर्मा, उमेश शर्मा, मीडिया प्रभारी बलदेव सिंह, सचिव सुरेन्द्र सरोज के अलावा प्रियंका गायकवाड़, प्रादीप वेस्विकर, निरंजन घरामी, सुभाष चव्हाण,हिरामन पाटिल तथा कई देश प्रेमी उपस्थित थे।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi