शब्दाक्षर साहित्यिक संस्था महाराष्ट्र प्रदेश समिति गठित

By: Khabre Aaj Bhi
Jul 25, 2020
465

मुंबई : साहित्यिक संस्था शब्दाक्षर के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि प्रताप सिंह (कोलकाता) की देखरेख में यहाँ. महाराष्ट्र की प्रदेश समिति का गठन किया गया है। इस शब्दाक्षर साहित्यिक संस्था के प्रदेश अध्यक्ष कवि, साहित्यकार, पत्रकार रामकेश एम. यादव, उपाध्यक्ष-डॉ.रामनाथ राना, सचिव मंत्री-लालबहादुर यादव,कमल साहित्य मंत्री-प्राध्यापक अंजनी कुमार द्विवेदी, प्रचार मंत्री -रवि यादव (कवि, पत्रकार ), संगठन मंत्री-रमाकांत ओझा, अर्थ मंत्री - डॉ. भारती यादव (कवयित्री ) और संरक्षक : प्रख्यात फ़िल्म और धारावाहिक लेखक,(कवि, साहित्यकार) बोधिसत्व(अखिलेश कुमार मिश्र) जी हैं। इस तरह आठ सदस्यीय  समिति का गठन किया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि प्रताप सिंह ने नव गठित पदाधिकारियों को बधाई व अपनी शुभ कामनायें दीं हैं। स्थानिक साहित्यिक मंचों से जुड़ी हस्तियाँ  तथा अन्य गणमान्य लोगों ने भी अपनी शुभ कामनायें दी हैं।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?