डॉक्टर्स डे के मौके पर मुंबई के गोवंडी में रक्तदान शिबिर संपन्न

By: Khabre Aaj Bhi
Jul 02, 2020
359


गोवंडी:  मानखुर्द शिवाजी नगर विधानसभा में आज सामाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव के जन्मदिन व राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे के मौके पर मुंबई के गोवंडी में रक्तदान शिबिर संपन्न हुआ है।इस दौरान निवासी जनता व समाज के महानुभावोने रक्तदान किया है। राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे की कोरोना इस राष्ट्रीय आपत्ती से लढ रहे सभी डॉक्टरों को शुभकामनाये देकर उनका आभार माना है। रक्तदान शिबिर में मौजुद डॉक्टरों को गुलाब पुष्प, शॉल, श्रीफल देकर सन्मानित भी किया है।राज्य में हो रहे रक्त कि कटोति कि समस्या हल करने का प्रयास करने हेतु पुरे महाराष्ट्र राज्य में आज रक्तदान शिबिर का आयोजन किया गया। शिबिर का आरंभ मुंबई के गोवंडी स्थित गीता विकास हॉल में समाजवादी पार्टी के मुंबई एवम महाराष्ट्र अध्यक्ष अबू आजमीने स्वयं रक्तदान करके किया। इस शिबिर में स्थानीय समाजसेवी जमीर कुरेशी (जम्मो) ने अपने जे.के. पॉवर ग्रुप के पदाधिकारी व अब्दुल्ला निजामी,बबन सवाखंडे, साबीर शेख, सैफुल मुल्ला, देवा कोळी, सोमनाथ कोळी,लतीफ शेख,फैजल शेख,प्रतीक कोळी,अल्ताफ शेख आदि कार्यकर्ताओने रक्तदान किया है।ऐसी जानकारी संघटन के सक्रिय कार्यकर्ता आसिफ खान (पठाण) ने दि है।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?