किशोरी को गुजरात ले जाकर किया दुष्कर्म पुलिस में मामला दर्ज

By: Khabre Aaj Bhi
May 09, 2018
409

किशोरी के लौटने पर पुलिस ने किया आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज\r\nबदरवास. जिले के बदरवास थाना अंतर्गत में बीते रोज एक नाबालिग के साथ अपहरण व दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना के बाद पीडि़त किशोरी के परिजनो की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।\r\nजानकारी के मुताबिक ग्राम रामपुरी में रहने वाली एक १५ साल की किशोरी को उसी गांव का रंजीत भील मार्च महीने में बहला-फुसलाकर अपहरण करके गुजरात ले गया था। इसके बाद आरोपी रंजीत ने किशोरी के साथ कई बार दुष्कर्म किया। शनिवार को जब किशोरी वापस आई तो उसने अपने साथ हुई घटना की जानकारी परिजन व पुलिस को दी। पुलिस पीडि़त किशोरी के परिजनों की शिकायत पर आरोपी रंजीत के खिलाफ अपहरण व दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही पुलिस ने आरोपी की तलाश भी शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि जिले में नाबालिगों के अपहरण व दुष्कर्म के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं और पुलिस इन पर अंकुश नहीं लगा पा रही है। वहीं इस तरह की बढ़ती वारदातों से नगरवासी चिंतित हैं।\r\nनाबालिग का अपहरण करने वाले को दबोचा, किशोरी भी बरामद\r\nदिनारा. जिले की दिनारा पुलिस ने एक किशोरी का अपहरण करने वाले युवक को दबोचने की कार्रवाईकी है। साथ ही किशोरी को भी उसके चंगुल से मुक्त करा लिया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी रामराजा तिवारी ने बताया कि ग्राम सलैया निवासी एक 16 साल की किशोरी का शुक्रवार सुबह गांव के ही पंकज लोधी ने अपहरण कर लिया था। बाद में किशोरी के परिजनों को घटना की जानकारी मिली तो पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए युवक को पकडऩे के साथ ही किशोरी को बरामद कर लिया है। इधर किशोरी ने घर जाने से मना किया तो उसे ग्वालियर स्थित अल्पकालीन महिला आवास गृह भेजा गया है।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?